BPSC TRE 4: समस्तीपुर में 1086 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, इसी माह नोटिफिकेशन – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
Bihar Teacher Recruitment:शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार में फिर से शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने की घोषणा की है। इसके लिए बीपीएससी टीआरई 4 …और पढ़ें
TRE 4 Notification:जिला शिक्षा विभाग ने अपने स्तर से रिक्तियों की संख्या भेज दी है। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। BPSC TRE 4: समस्तीपुर जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी अब जल्द दूर होने वाली है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा टीआरई-4 के तहत जिले में कुल 1086 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया इसी माह शुरू होने की संभावना है, जबकि जनवरी में इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा
जिला शिक्षा विभाग ने प्राथमिक से लेकर प्लस टू विद्यालयों तक विषयवार रिक्त पदों की सूची तैयार कर आरक्षण रोस्टर के साथ मुख्यालय को भेज दी है। इसमें कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्तरों के शिक्षक पद शामिल हैं।
शिक्षा विभाग के अनुसार राज्यभर में बड़ी संख्या में शिक्षक पद रिक्त हैं, जिन्हें भरने के लिए बीपीएससी द्वारा लगातार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा आयोजित की जा रही है। अब तक टीआरई-1, टीआरई-2 और टीआरई-3 के माध्यम से हजारों शिक्षकों की बहाली हो चुकी है, जबकि चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
Government teacher
जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जिले के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और प्लस टू स्कूलों में रिक्त पदों का आकलन कर सूची भेज दी गई है। टीआरई-4 के माध्यम से इन पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाएगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News