Feedback
बांग्लादेश की टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी. बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की है. नजरुल ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बैठक के बाद इस बात का फैसला लिया है.
आसिफ नजरुल ने फेसबुक पर लिखा, ‘बांग्लादेश विश्व कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएगा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आज (4 जनवरी) यह फैसला लिया है. हम इस फैसले का स्वागत करते हैं, जो इंडियन क्रिकेट बोर्ड की आक्रामक सांप्रदायिक नीतियों के जवाब में लिया गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू