Robert Kiyosaki Warning: हर ओर भगदड़, जा रहीं नौकरियां, Robert Kiyosaki बोले- 'पैसा नहीं… सोना-चांदी बचाएं' – AajTak

मशहूर किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) निवेशकों को सलाह देते हुए नजर आते हैं. नए साल में उन्होंने दुनियाभर की टेक कंपनियों में जारी तगड़ी छंटनी (Layoffs) का मुद्दा उठाया है. उन्होंने अपनी नई पोस्ट में जॉब सिक्योरिटी को लेकर बात की है और बुरे समय में बचने के लिए एक बार फिर सोना-चांदी (Gold-Silver) और क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन व इथेरियम (Bitcoin-Ethereum) में निवेश की सलाह दी है. 
‘स्कूल जाना जॉब सुरक्षा के लिए पुराना Idea…’
रॉबर्ट किसोसाकी की नई वार्निंग (Robert Kiyosaki New Warning) सामने आई है, जो दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों में जारी छंटनी से जुड़ी हुई है. अपनी एक्स पोस्ट में रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने लिखा,’जॉब सिक्योरिटी के लिए स्कूल जाना एक पुराना आइडिया क्यों है? इसे बीते साल 2025 में छंटनी के आंकड़ों से समझा जा सकता है. ध्यान दें कि ज्यादातर जॉब्स हाई टेक कंपनियों में गई हैं.’
WHY GOING TO SCHOOL for job security is an obsolete idea:

LAY OFFS 2025

1: UPS 48,000 jobs
2: AMAZON 30,000 jobs
3: INTEL 20,000 jobs
4: VERIZON 15,000 jobs
5: MICROSOFT 6,000 jobs
6: SALES FORCE: 4,000 jobs
7: GM: 3,420 jobs
8: IBM: 2,700 jobs
9: BOEING…
Robert Kiyosaki ने अपनी पोस्ट में बीते साल कई टेक कंपनियों में हुई छंटनी के आंकड़े भी शेयर किए हैं. इन्हें देखें तो…
कियोसाकी ने बताया क्या करें?  
रॉबर्ट कियोसाकी ने अपनी इस पोस्ट में इस दिग्गज कंपनियों में चली छंटनी की तलवार का उदाहरण देते हुए सलाह दी है कि बेहतर है अपना फाइनेंशियल आईक्यू (Financial IQ) बढ़ाएं, यही काम आएगा. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘पैसे न बचाएं, बल्कि बचाएं सोना (Gold), चांदी (Silver), बिटकॉइन (Bitcoin) और इथेरियम (Ethereum). नया साल मुबारक हो!’
चांदी पर कियोसाकी का तगड़ा फोकस
बता दें कि बीते साल रॉबर्ट कियोसाकी का फोकस इन सभी एसेट्स में से सबसे ज्यादा चांदी पर नजर आया था और ऐसा हो भी क्यों न आखिर अंतरराष्ट्रीय बाजार में Silver Price ने तूफानी तेजी के साथ कई रिकॉर्ड जो तोड़े थे. कियोसाकी लगातार चांदी को अमीर बनने का जरिया बताते रहे हैं और कह चुके हैं कि इसे हर कोई खरीद सकता है. इसके साथ ही उनकी पुरानी Robert Kiyosaki X Posts पर नजर डालें, तो इस साल 2026 में उन्होंने चांदी के लिए 200 डॉलर का टारगेट दिया है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News