School Assembly News Headlines in Hindi (5 January): बहुत सारे स्कूलों में सुबह की असेंबली में छात्रों को देश-दुनिया की खबरों को बताया जाता है ताकि वे अपने आस-पास की दुनिया की हर एक नई खबर से अपडेट रहें। इससे बच्चों में करेंट अफेयर्स का ज्ञान बढ़ता है। अगर आप के स्कूलों में भी सुबह की असेंबली में देश दुनिया की सुर्खियों को बताया जाता है तो आप यहां से आज 5 जनवरी 2026 के नेशनल-इंटरनेशनल खबरों को पढ़ सकते हैं।
वेनेजुएला संकट पर भारत: अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और सैन्य हमलों के बाद भारत ने “गहरी चिंता” जताई है। भारत ने शांति और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।
अमित शाह का चुनावी मिशन: गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने तमिलनाडु में डीएमके (DMK) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार को हराने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
केरल में स्वास्थ्य संकट: केरल में हेपेटाइटिस-A के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों ने दूषित पानी और खराब सफाई व्यवस्था को इसका मुख्य कारण बताया है।
टैक्स चोरी: कर्नाटक और तमिलनाडु में 1,464 करोड़ रुपये का फर्जी जीएसटी बिलिंग रैकेट पकड़ा गया है।
तिरुपति मंदिर: चंद्र ग्रहण के कारण 3 मार्च को तिरुमाला मंदिर 10 घंटे के लिए बंद रहेगा।
निखिल कामथ: फोर्ब्स की ’40 अंडर 40′ लिस्ट में वह भारत के इकलौते अरबपति बने हैं।
हवाई यात्रा नियम: सुरक्षा कारणों से अब विमानों में पावर बैंक का इस्तेमाल या चार्जिंग प्रतिबंधित कर दी गई है।
विदेशी दौरा: विदेश मंत्री एस. जयशंकर फ्रांस और लक्जमबर्ग की 6 दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं।
वेनेजुएला और तेल बाजार: वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार (300 अरब बैरल से अधिक) है। अमेरिका द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़े जाने के बाद वैश्विक तेल बाजारों में हलचल है। विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 65 प्रति बैरल डॉलर तक जा सकती हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट का डर बढ़ गया है।
गौतम अडानी और भूटान: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी भूटान की ‘गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी’ (GMC) के संस्थापक सदस्य बन गए हैं। उन्होंने भूटान के राजा के साथ मुलाकात की और वहां 5,000 मेगावाट के हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
शामनों की भविष्यवाणी: पेरू के ‘शामनों’ (पारंपरिक भविष्यवक्ताओं) ने 5 दिन पहले ही भविष्यवाणी की थी कि 2026 में डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति मादुरो को सत्ता से हटा देंगे। उनकी यह बात अब सच साबित होती दिख रही है।
ईरान में हिंसा: ईरान के ईलम प्रांत में प्रदर्शनकारियों पर रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हैं। आर्थिक संकट और महंगाई के खिलाफ चल रहे इन प्रदर्शनों ने अब हिंसक रूप ले लिया है।
उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की चीन यात्रा से ठीक पहले उत्तर कोरिया ने कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर तनाव बढ़ा दिया है।
बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर भारत आने से मना कर दिया है।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेमियन मार्टिन कोमा से बाहर आ गए हैं।
हैरी ब्रूक ने मैकुलम को सर्वश्रेष्ठ कोच बताया।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरी ताकत से तैयार है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play