लखनऊ में 24 अंगूठियों के 2 बॉक्स लेकर भागा, VIDEO: ग्राहक बनकर आया, ज्वेलर से बोला- कुछ नया दिखाइए – Dainik Bhaskar

लखनऊ में ज्वेलरी की दुकान से एक चोर अंगूठियों के 2 बॉक्स लेकर भाग गया। इन बॉक्स में 24 अंगूठियां थीं। चोर ग्राहक बनकर आया था। उसने ज्वेलर से एक-एक करके 4 डिब्बे मंगवाए। इसके बाद भी बोला और कुछ दिखाइए। इस पर ज्वेलर सभी डिब्बे काउंटर पर छोड़कर दुकान के
इसी बीच चोर कुर्सी से उठा। उसने काउंटर पर रखे डिब्बों में से 2 को खोल-खोलकर चेक किया। दोनों में सोने की छोटी-बड़ी अंगूठियां थीं। इसके बाद वह दोनों बॉक्स हाथों में लेकर भाग निकला। कुछ ही देर बाद ज्वेलर और डिब्बे लेकर दुकान के अंदर से बाहर आया, तब उसे चोरी का पता चला। मामला जानकीपुरम इलाके का है।
3 तस्वीरें देखिए…
पुलिस को सूचना दी, CCTV चेक कराए जानकीपुरम इलाके में 60 फुटा रोड पर पुरुषोत्तम प्रसाद वर्मा की खुशी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। यहां आज (रविवार) सुबह करीब 10:20 बजे चोरी हुई। एक युवक बाइक से ग्राहक बनकर पहुंचा। ज्वेलर से अंगूठी दिखाने के लिए बोला। इसके बाद पसंद न आने की बात कही। जब और अंगूठियां लेने के लिए ज्वेलर दुकान के अंदर गया, तभी मौका पाकर चोर दो डिब्बे लेकर भाग गया। उन डिब्बों में करीब 24 अंगूठियां रखी थीं।
मौके पर पहुंची पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की भी जांच कर रही है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद तिवारी का कहना है कि CCTV के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। जांच में आया है कि दोनों डिब्बों में कुल 21 अंगूठियां थीं। जिनका वजन 70 ग्राम है।
————————
ये खबर भी पढ़िए…
‘जाट हूं, खड़े-खड़े 50 THAR खरीद दूंगी’, VIDEO : गाजियाबाद में गाड़ी हटाने पर विवाद, महिला के साथ आए 2 दरोगा ने भी दिखाई धौंस
गाजियाबाद में दूसरे के घर के सामने कार खड़ी कर बैठी एक महिला और दो दरोगाओं का बवाल करते हुए वीडियो सामने आया है। आरोप है कि कार घर के सामने खड़ी होने पर जब मकान मालिक ने उसे हटाने को कहा तो महिला और उसके साथ मौजूद दोनों दरोगा भड़क गए और गालियां देने लगे। (पूरी खबर पढ़िए)
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News