जयपुर | भारतीय इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक मंच (बीईसीएम) के तत्वावधान में इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ. काउंट सीजर मेटी का 217वां जन्मदिन गोकुल गांव रिसोर्ट में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ से डॉ. सुषमा चौधरी और डॉ. समुन्दर सि
बीईसीएम की ओर से चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, मेडल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही राजस्थान के सभी जिलों में कार्यकारिणी गठित कर नि:शुल्क इलेक्ट्रो होम्योपैथिक शिविर लगाने की घोषणा की गई। इस दौरान कई विषयों पर चर्चा कर आमजन के हीत में कई कार्य किए जाने की बात कही गई। अंत में बीईसीएम अध्यक्ष डॉ. शब्बीर खान ने सभी अतिथियों और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेशभर के चिकित्सक मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.