गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम के खांडसा इलाके में गाली-गलौज के विवाद में तीन आरोपियों ने मिलकर एक 64 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के साक्ष्य मिटाने के लिए शव को एक सुनसान जगह पर ले जाकर आग के हवाले कर दिया। शव के पूरी तरह जलने तक वहीं खड़े होकर पहरा देते रहे। गुरुग्राम की सेक्टर-37 थाना पुलिस ने मामले में जांच करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खांडसा निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग बलराम अचानक लापता हो गए थे। उनके बेटे ने 14 जून को सेक्टर-37 थाने में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से जांच शुरू की, तो परतें दर परतें खुलती चली गईं और गुमशुदगी का यह मामला खौफनाक कत्ल की वारदात में तब्दील हो गया。
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय विशेष तोमर निवासी शामली गाजियाबाद, 30 वर्षीय मिथुन निवासी बुलंदशहर और 41 वर्षीय संदीप निवासी सोनीपत के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी मिथुन ऑटो चलवाने का काम करता है, जबकि विशेष और संदीप पशुपालक हैं। ये सभी खांडसा में ही रहते थे। आरोपियों ने बताया कि बुजुर्ग बलराम आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करता था। 12 जून देर रात को भी बलराम ने उन्हें गालियां दीं, जिससे गुस्साए तीनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि संदीप और विशेष शव को मोटरसाइकिल पर लादकर 500 मीटर दूर एक खाली प्लॉट में लेकर गए और वहां आग लगा दी गई। यही नहीं, आरोपियों ने बुजुर्ग के हाथ से सोने की अंगूठी निकालकर 70 हजार में एक सुनार को बेच दी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play