आनंद विहार-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी – Live Hindustan

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आनंद विहार-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (15726 अप) पर शुक्रवार की सुबह हाजीपुर और सराय स्टेशन के बीच पथराव किया गया। इसमें एसी बोगी (बी-1) में बर्थ नंबर 48 की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। संयोग रहा कि किसी को चोट नहीं लगी।
खबर मिलते ही ट्रेन में तैनात एस्कॉर्ट दस्ता ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। ट्रेन के मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने पर रेल पुलिस व आरपीएफ ने यात्री अशोक कुमार व अन्य ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद हाजीपुर आरपीएफ को घटना की जानकारी दी गई। हाजीपुर आरपीएफ ने घटना की एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसी बोगी (बी 1) में 48 नंबर बर्थ पर आनंद विहार से समस्तीपुर के लिए सफर कर रहे दरभंगा निवासी अशोक कुमार अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। अचानक हुए पथराव से पूरा परिवार घबरा गया। अशोक कुमार के मुताबिक अचानक जोरदार आवाज के साथ शीशी चटकने पर लोग समझ नहीं पाए कि क्या हुआ है? आशंका से सभी सहम गए।
इस बीच रेलवे ने लोगों से अपील की है कि ट्रेनों पर रोड़ेबाजी करते देखे जाने पर तुरंत ट्रेन में तैनात एस्कॉर्ट या रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दें। लगातार हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ने ट्रैक किनारे निगरानी बढ़ा दी है। इसके अलावा स्थानीय लोगों को रेल मित्र के रूप में जोड़ा जा रहा है, ताकि यात्रियों का सफर सुरक्षित हो सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News