उत्तरी बिहार में ठिठका मानूसन, अभी सताएगी लू – Live Hindustan

वाराणसी। मानसून उत्तरी बिहार के पास बीते 11 जून से ठिठका हुआ है। इसलिए बनारस सहित पूर्वांचल में लू, तपिश और उमस से लोगों का बुरा हाल है। दिन के साथ ही रात भी तप रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान (43 डिग्री सेल्सियस) की दृष्टि से वाराणसी देश में तीसरा सबसे गर्म जनपद रहा जबकि गुरुवार को बनारस की रात प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रही। मौसम विभाग ने 24 जून तक लू और तपिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 25 जून से बादलों की आहट हो सकती है। मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार 26 जुलाई से राहत के छींटे पड़ सकते हैं। हल्की और तेज बारिश का क्रम 3 जुलाई तक चल सकता है।
गुरुवार की तरह शुक्रवार दिन की शुरुआत भी तीखी धूप के साथ हुई। सुबह 11 बजे ही अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया था। दिन में लू से लोग बेहाल थे। वाहन सवारों और चालकों को आग की तपिश का एहसास हो रहा था। दिन में लोगों का गला सूख रहा था। छतों पर रखी टंकी का पानी गर्म हो गया था। शाम के बाद भी राहत नहीं थी। रात करीब नौ बजे के बाद तेज हवा चलने पर कुछ राहत मिली। दिन का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक 43 और रात का तापमान 2.7 डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को बांदा देश में सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर प्रयागराज में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान था।
मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तरी बिहार के पास मानसून ठिठक गया है। उसके आगे बढ़ने के लिए अभी अनुकूल परिस्थितियां नहीं हैं। इस कारण फिलहाल एक सप्ताह तक लोगों को तपिश और लू से राहत नहीं मिलने वाली है。
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News