मनोज कर्ण चोरौत। थाने के भंटावारी पंचायत स्थित भंटावारी गांव के कब्रगाह परिसर से शुक्रवार को एक 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और शव की पहचान करने का प्रयास करने लगे। बाद मृतक की पहचान भंटावारी पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी मोहम्मद शरीफ के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तौहिर के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि तौहिर सुबह से ही घर से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी।
शव मिलने की सचूना पर चोरौत थानाध्यक्ष मोनी कुमारी, अंचल अधिकारी रमेश कुमार, बीडीओ अमित कुमार अमन तथा भिट्ठामोड़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। मृतक के चेहरे पर ईंट-पत्थर से प्रहार किए जाने के निशान मिले हैं। वहीं चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ से हमला किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीणों द्वारा प्रेम प्रसंग को ले हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है व गांव में शोक व दहशत का माहौल बना हुआ है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play