हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को विभावि, योगसरिता व योगसंस्थान के संयुक्त तत्वाधान में योगाभ्यास कार्यक्रम के आयोजन किया जाएगा। इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है ।जिसमें कहा गया है कि विवि स्थित डिजिटल स्टूडियो से इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से प्रातः 8:30 बजे किया जाएगा। बताया गया है कि मुख्य अतिथि कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि सह विशेषज्ञ योग प्रशिक्षक योगसरिता, योगसंस्थान की सरिता शर्मा योगाभ्यास कार्यक्रम का संचालन करेंगी। डिजिटल कार्यक्रम के संबंध में बताया गया है कि अधिक से अधिक लोगों तक योग को पहुंचाने के उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह तीन अलग-अलग स्तरों पर किया जाएगा । योग केंद्र के निदेशक डॉ राजकुमार चौबे ने बताया कि पहले स्तर में यूट्यूब के माध्यम योगाभ्यास कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति अपने स्थान से लिंक द्वारा जुड़कर इस प्रसारण का लाभ उठा सकते हैं। द्वितीय स्तर पर विवि के विभिन्न कार्यालय, विभाग तथा महाविद्यालय से जुड़े लोगों के लिए गूगल मीट लिंक के माध्यम से यूट्यूब के उसी प्रसारण से जुड़कर अपने-अपने केंद्रो पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन करेंगे । तृतीय स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम की व्यवस्था विवि मुख्यालय के जेसी बोस भवन में स्थित एडवांस्ड साइंस लैब के प्रशाल में किया जाएगा । यहां लगभग 50 की संख्या में शिक्षार्थी होंगे जो डिजिटल स्टूडियो के लाइव प्रसारण को बड़े स्क्रीन पर देखते हुए योगाभ्यास करेंगे। कुलसचिव द्वारा जारी सूचना के तहत सभी विभागाध्यक्ष, पदाधिकारी, शिक्षक तथा अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी तथा विद्यार्थियों से कहा गया है कि आमंत्रण में दिए गए लिंक द्वारा निर्धारित समय से 5 मिनट पूर्व जुड़कर इस अभियान को सफल बनाएंगे। विवि के स्नातकोत्तर विभागों के सभी विभागाध्यक्ष तथा महाविद्यालयों के प्राचार्यगण से अपेक्षा की गई है कि वह अपने-अपने केंद्र पर उपलब्ध स्मार्ट बोर्ड में लाइव प्रसारण को प्रदर्शित करवाते हुए योगाभ्यास की व्यवस्था करेंगे। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम है स्वस्थ जीवन के लिए योग। डिजिटल स्टूडियो में योग केंद्र द्वारा चयनित तीन योग शिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से योगाभ्यास का प्रशिक्षण देंगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play