गौतम नगर पुलिस ने एक नर्स की शिकायत पर मेल नर्स के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। दोनों एक ही अस्पताल में काम करते थे, तब उनकी पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों लिवइन रिलेशन में रहे। बाद में मेल नर्स ने शादी से इनकार कर उससे दूरियां बना ली। फिलहाल
पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय नर्स की वर्ष 2021 में कोहेफिजा के एक प्राइवेट अस्पताल में जॉब करते समय रजनीश वर्मा से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे पहचान गहरी दोस्ती में बदल गई। दोनों लिवइन में रहने लगे। बाद में रजनीश ने दूरियां बनाईं और शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.