Muzaffarpur News: छात्र ने किराये के मकान में की खुदकुशी, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट, पुलिस जांच में जुटी – Zee News

Muzaffarpur Student Suicide Case: हरदी मेला निवासी ओम प्रकाश साह के बेटे कृष्णा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मुजफ्फरपुर में वह किराये के मकान में रहता था. पढ़ाई के साथ-साथ वह एक किराने की दुकान पर काम भी करता था.
Trending Photos
Muzaffarpur Student Suicide: मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव नगर मुहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किराए के मकान में रह कर पढ़ाई कर रहे एक 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्र की पहचान हरदी मेला निवासी ओम प्रकाश साह के बेटे कृष्णा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मृतक कृष्णा पढ़ाई के साथ-साथ एक किराना दुकान में काम करता था. जिसके कारण उसकी पढ़ाई-लिखाई में दिक्कत हो रही थी. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.

सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल की जांच में जुटी हुई है. मृतक छात्र के पिता का कहा कि उसका बेटा कृष्ण गांव से शहर में आ कर पढ़ाई करता था. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं था, इसलिए वह किराना दुकान में भी काम करता था और इसी बीच ईएमआई पर मोबाईल खरीदा था. जिसमे वह कई तरह का ऐप डाउनलोड कर लिया था. जिसके कारण उसका थोड़ा डांट फटकार लगाई गई थी.

थानाध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर पहुंची है,एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य संकलन का कार्य किया गया है, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

रिपोर्ट- मणितोष कुमार
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News