घने कोहरे ने एक बार फिर हवाई यातायात की पोल खोल दी है। दिल्ली से लखनऊ आने वाली Air India Express की उड़ान IX-2171 को लखनऊ में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। नतीजतन विमान को आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। बीते तीन दिनों में य
छह से सत्रह चक्कर, फिर भी नहीं मिली हरी झंडी
चार जनवरी को उड़ान IX-2171 ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के एयरफील्ड पर करीब एक घंटे तक छह चक्कर लगाए। दृश्यता बेहद कम होने से एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी और विमान को दिल्ली लौटना पड़ा। इससे पहले दो जनवरी को यही विमान 17 चक्कर लगाने के बावजूद उतर नहीं सका और उसे डायवर्ट करना पड़ा। बार-बार ऐसी घटनाओं से यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है।
कैट-III-B सिस्टम के दावों पर सवाल
लखनऊ एयरपोर्ट पर कैट-III-B इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम (ILS) लगा होने के बावजूद विमानों की लैंडिंग नहीं हो पा रही है। इस सिस्टम के जरिए शून्य दृश्यता में भी उतरने का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत में उड़ानें हवा में चक्कर काट रही हैं और रोजाना देरी बढ़ रही है। यात्रियों को घंटों इंतजार और अनिश्चितता झेलनी पड़ रही है।
पायलट प्रशिक्षण बना बड़ी बाधा
सूत्रों ने बताया कि, कैट-III-B के तहत लैंडिंग के लिए पायलटों को विशेष प्रशिक्षण अनिवार्य होता है। पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित पायलट उपलब्ध न होने के कारण जोखिम लेने से परहेज किया जाता है। यही वजह है कि तकनीक मौजूद होने के बावजूद लैंडिंग टल रही है। एविएशन वॉचडॉग्स ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाते हुए एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रबंधन से जवाबदेही तय करने की मांग की है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.