By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से घने कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है. आज भी कई शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो है. यही वजह है कि ट्रेनें भी लेट हैं.
दिल्ली, अमृतसर, भोपाल, चंडीगढ़, गुवाहाटी, वाराणसी, रांची और हिंडन (एयरपोर्ट) पर कम विजिबिलिटी और कोहरे के कारण फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ सकता है. IGI ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि हम मौसम पर करीब से नज़र रख रहे हैं. आपको सुरक्षित और आसानी से आपकी मंज़िल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.
आगे कहा कि हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप हमारी वेबसाइट या ऐप के ज़रिए अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें. कृपया निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें हर कदम पर आपकी मदद करने और पूरा सपोर्ट देने के लिए यहां मौजूद हैं.
इजराइल की वायुसेना ने लेबनान पर हवाई हमले का दावा किया है. इजराइली सेना का दावा है कि उनके लड़ाकू विमानों ने हिजबुल्ला और हमास के ठिकानों को निशाना बनाया है.
वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति रहीं डेल्सी रोड्रिगेज ने देश के अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है. नेशनल असेंबली में शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को वेनेजुएला के लोगों पर अत्याचार करार दिया. उन्होंने शोक जताते हुए मादुरो-फ्लोरेस को नायक बताया है.
वेनेजुएला में अमेरिकी सेना की कार्रवाई के दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गंभीर चोटें आई हैं. ऐसा उनके वकील ने अमेरिकी कोर्ट में जज के सामने दावा किया है.
नेपाल से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. मकवानपुर जिले में हुए एक सड़क हादसे में दो भारतीयों समेत छह लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त जीप में नौ लोग सवार थे, जो पहाड़ी सड़क से 100 मीटर नीचे खाई गिर गई, इसमें तीन लोग घायल हैं.
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को SIR का ड्राफ्ट जारी होगा. चुनाव आयोग ने कहा है कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी.
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को SIR का ड्राफ्ट जारी होगा. चुनाव आयोग ने कहा है कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी. नेपाल में तनावपूर्ण स्थिति के बीच बीरगंज में 6 जनवरी सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है. केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत दो नई पहलों ‘गिफ्टमिल्क’ और ‘शिशु संजीवनी’ का उद्घाटन करेंगे. दिल्ली विधानसभा (एनसीटी) की कार्यवाही मंगलवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगी. विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी लिस्ट ऑफ बिजनेस के मुताबिक सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश किए जाएंगे. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Jan 06,2026 12:00 AM IST