हाईवे पर पंचकूला पुलिस का एक्शन! हथियार तस्कर को किया काबू, मेड इन जापान पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस बरामद – Punjabkesari.com

Make Punjab Kesari Your Trusted News Source
Home » हाईवे पर पंचकूला पुलिस का एक्शन! हथियार तस्कर को किया काबू, मेड इन जापान पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस बरामद
Latest Stories
Haryana Hindi News: अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाते हुए डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने 5 जनवरी 2026 को एक शातिर हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक अवैध पिस्टल के साथ पिंजौर-मढ़ावाला हाईवे पर गांव जट्टामाजरी के समीप खड़ा है। सूचना के आधार पर इंचार्ज मनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू में लिया गया।
ki
पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान सतीश कुमार उर्फ टीटी (उम्र 34 वर्ष), निवासी गांव माजरा महताब, जिला पंचकूला के रूप में हुई। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल (मेड इन जापान) तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना पिंजौर में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1B)A के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई गुरमेज सिंह द्वारा की जा रही है।
800
वहीं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास तथा आपसी झगड़ों से संबंधित कुल छह मामले थाना पिंजौर एवं कालका में दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान मुख्य हथियार सप्लायर, गिरोह में संलिप्त अन्य व्यक्तियों तथा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी उक्त हथियारों की सप्लाई करने वाला था अथवा किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
यह भी पढ़ें: बिना घोषणा चंडीगढ़ स्टेशन से रवाना हुई शताब्दी एक्सप्रेस, लोगों में मची अफरा-तफरी; कई घायल
Your email address will not be published. Required fields are marked *







Viral News
Make Punjab Kesari Your Trusted News Source
Web Stories
Related Posts
Sports
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।इसका स्वामित्व पंजाब केसरी समूह के पास है। पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।
States
प्रमुख श्रेणियाँ
Popular
पंजाब केसरी ऐप

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News