SU-57 भारत तो पाकिस्तान को पहले मिल जाएगा 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट, IAF का बढ़ेगा सिरदर्द; बदलेगा हवाई गेम – Zee News

Pakistan 5th Gen Fighter jet: भारत से पहले पाकिस्तान 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट खरीदने जा रहा है. SU-57 से भारत लगभग मुंह मोड़ चुका है, बेहतरीन ऑफर्स के बाद भी. हालांकि संभावना अभी खत्म नहीं हुई है. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान चीन से 40 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर जेट खरीदने जा रहा है. 
Pakistan 5th Gen Fighter jet: पाकिस्तान साउथ एशियन एयर पावर में बड़ा बदलाव लाने की कोशिश कर रहा है. वजह सिर्फ भारत है, क्योंकि पड़ोसी मुल्कों में पाकिस्तान की दुश्मनी सिर्फ भारत से है. ऐसे में पाक सेना हमेशा भारत पर बढ़त हासिल करने की कोशिश करती है. अब इस दिशा में पाकिस्तान एक अहम फैसला लेने जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, पाक एयरफोर्स 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट खरीदने जा रही है. हालांकि इसमें अंतिम फैसला चीन को लेना है. 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान चीन से 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट J-35E की डील को लेकर बातचीत कर रहा है. अगर यह डील फाइनल होती है तो दक्षिण एशिया की हवाई ताकत में बड़ा बदलाव आने वाला है. जिस तरह के रिश्ते चीन और पाकिस्तान के बीच हैं, उससे यह डिफेंस डील फाइनल मानी जा रही है.
12 फाइटर जेट खरीदेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान को 2026 की शुरुआत से 2027 की शुरुआत के बीच चीन से 4 से 12 J-35E पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट मिलने की संभावना दक्षिण एशिया की हवाई शक्ति संतुलन में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है. पाकिस्तान इन विमानों के जरिए भारत के राफेल फाइटर जेट और मल्टी-लेयर एयर डिफेंस सिस्टम का मुकाबला करना चाहता है. पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिधु ने साफ कहा है कि “डिटरेंस बनाए रखने के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन प्लेटफॉर्म की जरूरत अब टाली नहीं जा सकती.” इसका मतलब है कि पाकिस्तान मानता है कि सिर्फ चौथी पीढ़ी के विमानों को अपग्रेड करना अब काफी नहीं है.
हालांकि रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ पहले इसे “मीडिया की अफवाह” बता चुके हैं और कहा था कि कोई औपचारिक डील नहीं हुई है, लेकिन पायलट ट्रेनिंग, बेस अपग्रेड और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयारियों से संकेत मिलता है कि योजना सिर्फ चर्चा तक सीमित नहीं है.
40 स्टील्थ जेट्स का ऑफर, पूरा एयर-पावर पैकेज
शहबाज शरीफ सरकार ने सार्वजनिक रूप से माना है कि चीन ने पाकिस्तान को 40 J-35 स्टील्थ फाइटर, KJ-500 AEW&C एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग सिस्टम,
और HQ-19 एयर डिफेंस सिस्टम का ऑफर दिया है. इससे साफ होता है कि पाकिस्तान सिर्फ फाइटर नहीं, बल्कि पूरा लेयर्ड एयर-पावर सिस्टम बनाना चाहता है. कुछ पाकिस्तानी अधिकारियों का दावा है कि डिलीवरी “कुछ महीनों में” शुरू हो सकती है. जनवरी 2025 में एयर चीफ के बयान ने भी इस दावे को और मजबूत किया.
चीन देगा पाकिस्तान को बड़ा सपोर्ट
इस पूरे प्रोग्राम की अनुमानित लागत 5 से 6 अरब डॉलर है. एक J-35E की कीमत करीब 80–100 मिलियन डॉलर बताई जा रही है, जो पश्चिमी 5th-gen फाइटर्स से काफी सस्ती है. माना जा रहा है कि चीन स्टेट क्रेडिट लाइन, लंबी भुगतान अवधि और CPEC से जुड़े फाइनेंस मॉडल के जरिए पाकिस्तान की मदद करेगा. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन 50% तक लागत खुद उठा सकता है, जैसा उसने पहले JF-17 प्रोग्राम में किया था.
ये भी पढ़ें: ग्रीनलैंड की पिघली बर्फ तो सियासत हुई गरम! ट्रंप बनाम यूरोप हो जाएगा, डेनिश साम्राज्य से भिड़ना USA के लिए कितना घातक?
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप
सौरभ पाल का नाता उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है. इन्होंने अपनी पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है. सौरभ को लिखने-पढ़ने का शौक है. …और पढ़ें
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News