जल्द ही भारत-यूरोपीय यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानिए क्या है मोदी सरकार का प… – Zee News

India EU FTA: अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर 50 फीसदी का मनमाना टैरिफ से देश पर कुछ समय के लिए बुरा प्रभाव पड़ा. लेकिन, अब भारत मजबूत हो रहा है. भारत ने इस दिशा में कई बड़े कदम उठाएं हैं, जिनमें से एक कदम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का भी है.
 
Trending Photos
India EU FTA News: अमेरिका के द्वारा 50 फीसदी का भारी टैरिफ लगाने के बाद से भारत के लिए व्यापार के कई द्वार खुल चुके हैं. भले ही कुछ मामलों में भारत की ओर से अमेरिका को भेजे जाने वाले सामानों में कमी दिखी है लेकिन इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भारत के सामानों की पहुंच पहले से अधिक हुई है. भारत ने कई देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भी की है. इसमें भारत से भेजे जाने वाले सामानों और उन देशों से आने वाले सामानों पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा. इससे भारत के साथ उन देशों को भी फायदा हो रहा है, जो इंडिया के साथ Free Trade Agreement यानी एफटीए कर रहे हैं. हाल ही में भारत ने न्यूजीलैंड के साथ फ्री ट्रेड समझौते को पूरा किया था. अब करीब 27 देशों वाले यूरोपीय यूनियन की बारी है. आइए जानते हैं इसके लिए मोदी सरकार की क्या प्लानिंग है.

FTA को अंतिम रूप देने की दिशा में निर्णायक कदम
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारत-यूरोपीय संघ (EU) एफटीए वार्ता के लिए ब्रुसेल्स का दौरा करेंगे. वह 8-9 जनवरी 2026 तक दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ब्रुसेल्स जाने वाले हैं. मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा नई दिल्ली और ब्रुसेल्स के बीच बढ़ते राजनयिक और तकनीकी संबंधों को दर्शाती है, जो भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने की दिशा में एक निर्णायक कदम है.

14 दौर की हो चुकी है बातचीत 
जानकारी के अनुसार, यह बातचीत भारत और यूरोपीय संघ के आर्थिक संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ पर हो रही है. नौ साल से अधिक के समय के बाद जून 2022 में इन वार्ताओं को फिर से शुरू किया गया था, जो आर्थिक मजबूती को गहरा करने की दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. तब से अब तक दोनों पक्षों के बीच 14 दौर की गहन बातचीत और कई मंत्री-स्तरीय संवाद हो चुके हैं, जिसमें सबसे हालिया बातचीत दिसंबर 2025 में हुई थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

FTA को जल्द पूरा करना उदे्श्य
मंत्रालय ने बताया है कि यूरोपीय संघ वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और एक प्रमुख निवेशक है. वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार काफी बढ़ा है. इस समझौते को केवल एक व्यापारिक सौदे के रूप में नहीं, बल्कि एक व्यापक साझेदारी के रूप में देखा जा रहा है जो आधुनिक आर्थिक वास्तविकताओं को संबोधित करता है. 
यह भी पढ़ें- ट्रंप देते रहे धमकी और इधर भारत ने कर दिया बड़ा खेल, यूक्रेन युद्ध शुरू होने से अब तक रूस से खरीदा इतने लाख करोड़ का तेल
 
अपनी यात्रा के दौरान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल यूरोपीय संघ के व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस सेफकोविच के साथ उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे. इन मुलाकातों का मुख्य उद्देश्य बातचीत करने वाली टीमों को रणनीतिक दिशा देना, लंबित मुद्दों को सुलझाना और एक संतुलित एवं महत्वाकांक्षी समझौते (FTA) को जल्द पूरा करना है. नेताओं से उम्मीद है कि वे समझौते के प्रमुख क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा करेंगे, ताकि मतभेदों को कम किया जा सके और बचे हुए मुद्दों पर स्पष्टता सुनिश्चित की जा सके. 
समझौते को पूरा करने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति
मंत्रालय का कहना है कि भारत और यूरोपीय संघ दोनों ने एक व्यापक समझौते को पूरा करने के लिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई है. आगामी वार्ता से नियम-आधारित व्यापार ढांचे और एक आधुनिक आर्थिक साझेदारी के प्रति दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता फिर से पुख्ता होने की उम्मीद है, जो किसानों और एमएसएमई (MSMEs) के हितों की रक्षा करते हुए भारतीय उद्योगों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (ग्लोबल सप्लाई चेन) से जोड़ेगा.
अमित दुबे Zee News में बतौर Senior Sub Editor के रूप में कार्यरत हैं। वह यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News