Theme
hindi news
spirituality
Updated Dec 30, 2024, 09:54 IST
2024 के चर्चित मंदिर
Indian Temples Highlights 2024 (भारतीय मंदिर हाईलाइट 2024 हिंदी में): भारत में कई खूबसूरत मंदिर हैं जो दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। ऐतिहासिक, सांकृतिक और धार्मिक मान्यताओं को आज भी जीवित रखने में भारतीय मंदिरों का बहुत बड़ा योगदान है। सनातन हिंदू धर्म सिर्फ कर्म-काण्डों वाला कोई प्राचीन धर्म नहीं है बल्कि ये एक ऐसी परंपरा है जो जीवन को जीना सिखाती है, और जिसके आधार भारत के मंदिर भी हैं। नया साल नई शुरुआतों का प्रतीक है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। देश और विदेश में साल 2024 में कई घटनाएं हुई जिन्होंने समाचारों का कारवां बनाएं रखा। इस दौरान कुछ ऐसे प्रसिद्ध मंदिर और धार्मिक स्थल भी थे जिन्होंने सुर्खियों में अपनी जगह बनाए रखी और लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहें। लेकिन इनके चर्चित रहने की क्या वजह थी, आज हम आपको यही बताएंगे। यहां पढ़िए भारतीय मंदिर हाईलाइट 2024 हिंदी में और जानिए वो कौन से मंदिर हैं जो वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे।
1) राम मंदिर, अयोध्या
इस साल की सबसे बड़ी चीज रही अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण और उसकी प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम, जो 22 जनवरी को हुआ था। करीब 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान राम लला की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में विराजित किया गया। राम मंदिर की वजह से अयोध्या की पूरी काया-कल्प ही बदल गई। लगभग लाखों भक्तों की भीड़ रोज अयोध्या धाम आती है। भगवान की एक झलक पाने के लिए उनके भक्त देश-विदेश से आते हैं।
2) तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश
तिरुपति बालाजी मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। ये मंदिर भगवान विष्णु के एक रूप भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर को विश्व और कलियुग के पालनहार भगवान वेंकटेश्वर का निवास स्थान माना जात है, जो सजीव रूप से यहां मौजूद हैं। सितंबर के महीने में इस मंदिर के प्रसाद में मिलावट को लेकर खबरें सामने आई। प्रसाद के लड्डू में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर ये दावा किया गया था कि इसमें जानवरों की चर्बी मिलाई जा रही थी। इस बात ने सोशल मीडिया समेत हर जगह हंगामा मचा दिया और इस वजह से ये मंदिर चर्चा में रहा।
3) सऊदी अरब हिंदू मंदिर
इस साल अबूधाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर की आधारशिला 11 फरवरी 2018 में रखी गई थी। इस मंदिर का निर्माण श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था ने करवाया है। ये मंदिर संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में बनाया गया है। मंदिर की अद्भुत वास्तुकला और शिल्पकारी ने सारी सुर्खियों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक की रहने वाली हूं। कई फील्ड्स में करियर की प्लानिंग करते-करते शब्दों की लय इतनी पसंद आई कि फिर पत्रकारिता से जुड़ गई।…और देखें
Somvati Amavasya Vrat Katha In Hindi: सोमवती अमावस्या के दिन जरूर सुनें धोबिन और ब्राह्मण कन्या की ये पौराणिक कथा, इसके बिना अधूरी है व्रत-पूजा
30 December 2024 Surya Grahan: आज सिर्फ अमावस्या है या फिर सूर्य ग्रहण भी लग रहा है, तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन
Hanuman Jayanti 2024 Tamil Nadu: हनुमान जयंती की पूजा विधि, मुहूर्त और फोटोज यहां देखें
Somvati Amavasya 2024 Timings: आज सोमवती अमावस्या कितने बजे तक रहेगी, जानिए इस दिन क्या करना चाहिए
Somvati Amavasya 2025: साल 2025 में पड़ेगी सिर्फ एक सोमवती अमावस्या, नोट कर लें तारीख और मुहूर्त
Follow Us :
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited