Top Hindi News Today Live: महिलाओं के लिए DTC बस नहीं रोकने पर कंडक्टर-ड्राइवर होंगे सस्पेंड – NavaBharat

Top Hindi News Today Live
30 Dec 2024 09:57 PM (IST)

30 Dec 2024 09:57 PM (IST)

रोहतक में MDU यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल के पास फायरिंग

हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंत यूनिवर्सिटी में बॉयज हॉस्टल के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। कार सवार बदमाशों ने एक छात्र पर कई राउंड फायरिंग की। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस को सूचित किया गया, और मामले की जांच चल रही है।
30 Dec 2024 09:02 PM (IST)

30 Dec 2024 09:02 PM (IST)

आतिशी ने LG को कहा गंदी राजनीति करने के वजाय दिल्ली की बेहतरी पर ध्यान दें

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल के पत्र का जवाब दिया है। आतिशी ने उपराज्यपाल से कहा कि आप गंदी राजनीति करने के वजाय दिल्ली की बेहतरी पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल जी द्वारा दिखाए रास्ते पर सरकार चला रहीं हूं।
30 Dec 2024 08:05 PM (IST)

30 Dec 2024 08:05 PM (IST)

इथियोपिया में ट्रक के नदी में गिरने से 66 लोगों की मौत

इथियोपिया में एक ट्रक के नदी में गिरने से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई है। एक अस्पताल के निदेशक ने सोमवार को ये जानकारी दी। निदेशक ने बताया कि ये दुर्घटना रविवार को उस वक्त हुई जब एक पुराना ट्रक एक पुल से नीचे गिर गया। ट्रक में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
30 Dec 2024 07:15 PM (IST)

30 Dec 2024 07:15 PM (IST)

राकेश टिकैत बोले किसानों की समस्याओं का 7 जनवरी से पहले समाधान हो

किसान नेता राकेश टिकैत ने पंचायत में कहा कि किसानों की समस्याओं का 7 जनवरी से पहले समाधान करना होगा। इसके अलावा महापंचायत में मांग की गई कि जेल में बंद किसानों की नए साल से पहले रिहाई की जाए।
30 Dec 2024 06:12 PM (IST)

30 Dec 2024 06:12 PM (IST)

आदिवासी महिलाओं की पिटाई पर भड़के राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दलित तथा आदिवासी समुदायों के खिलाफ अत्याचार की घटनाओं को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने मध्य प्रदेश के देवास में पुलिस हिरासत में एक दलित युवक की मौत और ओडिशा के बालासोर में आदिवासी महिलाओं के साथ की गई बर्बरता को दुखद और शर्मनाक बताया। राहुल गांधी ने कहा कि ये घटनाएं भाजपा की मनुवादी सोच का परिणाम हैं और इसके पीछे सरकार की शह है।
30 Dec 2024 04:33 PM (IST)

30 Dec 2024 04:33 PM (IST)

किसानों का पंजाब बंद खत्म, खाली किए रेलवे ट्रैक

पंजाब में किसान शाम 4 बजते ही स्टेट और नेशनल हाईवे के साथ रेलवे ट्रैक को खाली कर दिया है। किसानों ने अपने पंजाब बंद को सफल बताया। बता दें कि किसानों ने अपनी कई मांगों को लेकर आज पंजाब बंद बुलाया था।
30 Dec 2024 04:05 PM (IST)

30 Dec 2024 04:05 PM (IST)

केजरीवाल का रोहिंग्या को सपोर्ट करना सुरक्षा से खिलवाड़, हरदीप सिंह पुरी ने बोला हमला

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सच्चाई यह है कि आज तक कहीं भी किसी भी रोहिंग्या को कोई भी EWS फ्लैट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी के विधायक ने उन्हें दिल्ली में बसाकर, उन्हें मुफ्त राशन, पानी और बिजली के साथ हर एक को 10,000 रुपए देकर उनका वोटर कार्ड बनवाया है क्योंकि रोहिंग्या किस पार्टी के मतदाता हो सकते हैं यह पूरे देश को पता है।
30 Dec 2024 03:44 PM (IST)

30 Dec 2024 03:44 PM (IST)

सीएम आतिशी का बड़ा बयान

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि दिल्ली सरकार को और मुझे व्यक्तिगत तौर पर शिकायत मिल रही थी DTC और कलस्टर बस ड्राइवर महिलाओं को देखकर बस नहीं रोकते हैं और आगे निकल जाते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आश्वस्त करना चाहती हैं ज्यादा से ज्यादा महिलाएं यात्रा करें। दिल्ली सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।
नवभारत डेस्क: पंजाब में फसलों की MSP समेत 13 मांगों को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के मरणव्रत के समर्थन में आज पंजाब बंद किया था। शाम 4 बजे तक बस, रेल, ऑटो और टैक्सी नहीं चलीं। देश दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News