Feedback
नंबर 9
वर्ष 2024 के अंतिम दिवस का प्रभाव अंक 9 के लिए कारोबार में उच्च स्थिति बनाए रखने वाला है. 31 दिसंबर 2024 के मूलांक 4 और भाग्यांक 6 का संयोग अंक 9 के लिए लाभ का प्रतिशत बेहतर बनाए रहेगा. अपनों का साथ समर्थन पाएंगे. कार्यक्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण चर्चा संवाद में पहल रखेंगे. रिश्तों में विनय विवेक से काम लेंगे. मंगल के अंक 9 के व्यक्ति हिम्मत से सारे हल लाने में विश्वास रखते हैं. वीरता को सर्वाच्च गुण मानते हैं. अपनों का विश्वास जीतते हैं. आज इन्हें तेजी से काम लेना है. बुद्धिमत्ता से आगे बढ़ेंगे. लाभ का प्रतिफल बेहतर रहेगा. निजी विषय सुखद रहेंगे. लक्ष्य बनाए रखेंगे. पेशेवरों की मदद लेंगे.
मनी मुद्रा- पेशेवर प्रदर्शन पर जोर रखेंगे. वरिष्ठों की बातों पर फोकस बढ़ाएंगे. लाभ अपेक्षा के अनुरूप रहेगा. मेहनत से जगह बनाएंगे. लोभ प्रलोभन में आने से बचेंगे. व्यापार में फोकस बढ़ेगा. प्रभावशाली प्रदर्शन बनाए रखेंगे. समकक्ष जिम्मेदारी निभाएंगे. श्रमशीलता बढ़ी हुई रहेगी. विश्वसनीयता रखेंगे.
पर्सनल लाइफ- प्रेम संबंधों में सहजता सजगता बनी रहेगी. मित्रों का साथ मिलेगा. परिजन सहयोगी बने रहेंगे. निजी विषयों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. रिश्तों में तालमेल बना रहेगा. उचित अवसर पर प्रतिक्रिया देंगे. बात कहने में जल्दबाजी से बचेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे.
हेल्थ ऐंड लिविंग- कार्यशैली आकर्षक रहेगी. स्वास्थ्य सुधार पाएगा. खानपान बेहतर रहेगा. भावनात्मक मामलों में स्पष्ट रहेंगे. दिखावे में न आएं. संवाद में संतुलन रखें.
फेवरेट नंबर- 1 3 6 7 8 9
फेवरेट कलर- लाल
एलर्ट्स- अपरिचित से दूर रहें. जल्द भरोसे में न आएं. अहं से बचें.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू