हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ युवक कांग्रेस का प्रदर्शन – Live Hindustan

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हल्द्वानी में स्मार्ट मीटरों से आ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश में स्मार्ट मीटर से बढ़ रहे बिलों के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन स्थल पर हुई सभा में साहू ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद आम जनता पर बिजली बिलों का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं तथा नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है।
लेकिन सरकार इन गंभीर मुद्दों को हल करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शनकाारियों में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, व्यापारी नेता जसविंदर सिंह भसीन, प्रदेश उपाध्यक्ष जूही चुफाल, प्रदेश महासचिव स्वाति जोशी, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुमित कुमार, छात्र नेता मेहुल साह, व्यापारी नेता जसविंदर सिंह भसीन, ज्योति आर्या, रेखा जाटव, राजकुमार सिंह यादव, ईशाक खान, मूर्ति देवी आदि शामिल रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News