गोवा में आायोजित ‘मशीनकॉन जीसीसी समिटि 2026’ में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए खुद को देश में सबसे आकर्षक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) हब के रूप में पेश किया। समिट में देश-विदेश के जीसीसी प्रमुखों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों के सामने राज्य के इकोसिस्टम का रोडमैप पेश किया गया।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने समिट में बताया कि यूपी में सुशासन और इंफ्रास्ट्रक्चर से आर्थिक बदलाव हो रहा है। यूपी जीसीसी नीति कंपनियों को स्थापना से लेकर विस्तार तक हर चरण में सहयोग करती है। निवेशकों को 25% तक पूंजीगत अनुदान, व्यय मदद, भूमि प्रोत्साहन, पेरोल सहायता तथा स्टाम्प शुल्क में भारी छूट जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। नोएडा ज्ञान-आधारित उद्योगों का गढ़ बन चुका है और लखनऊ व कानपुर नए तकनीकी केंद्रों के रूप में उभर रहे हैं।
प्रतिभा और एआई बनेंगे विकास के आधार
उन्होंने टैलेंट ऐज ए ग्रोथ लीवर विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में बताया कि यूपी में 8,000 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थान हैं, जिनमें आईआईटी कानपुर, आईआईटी बीएचयू और आईआईएम लखनऊ जैसे प्रतिष्ठित केंद्र शामिल हैं। राज्य हर वर्ष दो लाख से अधिक साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स स्नातक तैयार करता है। राज्य सरकार के ₹225 करोड़ के एआई मिशन और आईआईटी कानपुर व ट्रिपल आईटी लखनऊ में प्रस्तावित डीप-टेक हब्स की जानकारी भी दी।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play