Theme
Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…
hindi news
india
आज की ताजा खबर लाइव, 28 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [संसद का बजट सत्र], [भारत-ईयू डील], [डोनाल्ड ट्रंप] [उत्तर भारत शीतलहर] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान संसद में हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने का इरादा जाहिर कर चुका है। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने मंगलवार को कहा था कि बुधवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र में मनरेगा, मोदी सरकार की विदेश नीति, अमेरिकी शुल्क, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट, वायु प्रदूषण और जनहित के कई अन्य विषयों को उठाया जाएगा। वहीं, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में भार बर्फबारी का असर राजधानी और एनजीआर में भी दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। दिल्ली में 1 और 2 फरवरी को बारिश होने के आसार हैं। उधर, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने यूरोपीय संघ-भारत मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का स्वागत करते हुए इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि और यूरोप तथा भारत के बीच आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। वहीं, इक्वाडोर के विदेश मंत्री ने मंगलवार को मिनियापोलिस स्थित इक्वाडोर दूतावास में आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) एजेंटों द्वारा बिना अनुमति के प्रवेश करने के प्रयास के बाद अमेरिकी दूतावास में विरोध दर्ज कराया है।
Updated Jan 28, 2026, 08:34 AM IST
आज की ताजा खबर, 28 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज Live: आज से संसद का बजट सत्र शुरू…उत्तर भारत में ठंड का दौर जारी
- संसद का बजट सत्र आज से शुरू, विपक्ष उठाएगा कई मुद्दे
- दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में शीतलहर का दौर
- फिनलैंड के राष्ट्रपति ने भारत-ईयू व्यापार समझौते को बताया ऐतिहासिक
- इक्वाडोर दूतावास में घुसे अमेरिकी ICE एजेंट
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार तड़के को रोहिणी इलाके में एक मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये तीनों आरोपी शास्त्री पार्क इलाके में हुई एक हत्या के मामले में वॉन्टेड थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे।
#WATCH | Delhi: Visuals from the area. https://t.co/eY7sCTyw2W pic.twitter.com/OJ1QYvnizb
इक्वाडोर दूतावास में घुसे ICE एजेंट
फिनलैंड के राष्ट्रपति ने भारत-ईयू व्यापार समझौते को बताया ऐतिहासिक
उत्तर भारत में शीतलहर का दौर
सरकार ने कहा, एजेंडा बाद में दिया जाएगा
संसद का बजट सत्र आज से शुरू
कांग्रेस-थरूर के बीच मतभेद का नया चैप्टर, क्या CPM में शामिल होंगे तिरूवनंतपुरम के सांसद? जानें क्या कहा
एफटीए के बाद राष्ट्रपति भवन में हुई ईयू नेताओं की मेहमाननवाजी;उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा ने उठाया लुत्फ
तेलंगाना में नगर निकाय चुनाव 11 फरवरी को,कांग्रेस-भाजपा और बीआरएस की होगी अग्निपरीक्षा
असम की सियासत में भूचाल: 7 फरवरी को गौरव गोगोई के पाकिस्तान लिंक मामले में जारी होगी SIT रिपोर्ट, CM सरमा का दावा
असम में ब्रह्मपुत्र नदी में पलटी मोटरबोट,छह लोग लापता,20 से ज्यादा लोग थे सवार; बचाव कार्य जारी
Follow Us :
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited