UP Breaking News Live: महाकुंभ हादसा 2025 : मौनी अमावस्या त्रासदी पर हाईकोर्ट सख्त, UGC नियमाें के विराेध में प्रदेश भर में प्रदर्शन, पढ़ें यूपी-उत्तराखंड की बड़ी खबरें – Zee News

UP News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरों की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी,छोटे जिलों से लेकर बड़े शहरों तक की ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए  ZEE UP-UK के साथ.
Trending Photos
UP Breaking News Live: 28 जनवरी का दिन यूपी के लिए काफी अहम है. सीएम योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर महोत्सव का शुभारंभ किया और साथ ही जिले के लिए 1052 करोड़ रुपये की 229 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास किया. इसके अलावा उत्तराखंड की धामी कैबिनेट ने प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड हाईड्रोजन नीति 2026 समेत कुल 8 प्रस्तावों को मंजूरी दी. तो वहीं अलंकार अग्निहोत्री के निलंबन के बाद बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का पदभार अब एसडीएम राम जनम यादव को सौंप दिया है. मौसम की बात करें तो आज उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है. पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं. आइये जानते हैं यूपी की बड़ी खबरें.

Add Zee News as a Preferred Source

नोएडा में मिले 65 और ‘मौत के गड्ढे’
ग्रेटर नोएडा सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत के बाद नोएडा प्राधिकरण नींद से जाग गया है. नोएडा प्राधिकरण ने युवराज की मौत के बाद पूरे शहर का सर्वे कराया. इसमें नोएडा अथॉरिटी को 65 ब्लैक स्पॉट्स​ मिले. शहर के ब्लैक स्पॉट मौत की दावत दे रहे हैं. कभी भी यहां युवराज मेहता जैसी घटना हो सकती है. पढ़ें पूरी खबर…..
कौन है यूपी के छोटे शहर का लड़का विशाल मिश्रा
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. वहीं, यूपी के उन्नाव का बेटा विशाल मिश्रा हाल ही में आई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के गानों से सुर्खियों बंटोर रहा है. विशाल मिश्रा के गाए हुए गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं. हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. पढ़ें पूरी खबर…..
यूपी लेखपाल भर्ती आवेदन का आखिरी मौका
यूपी में लेखपाल बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है. यूपी में लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 29 दिसंबर 2025 से शुरू हुए थे. आज यानी 28 जनवरी 2026 आवेदन की अंतिम तारीख है. अभ्यर्थी भर्ती के लिए आज आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे बड़ी आसानी से फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं?. पढ़ें पूरी खबर…..
UP Breaking News Live : महाकुंभ 2025 मौनी अमावस्या हादसे का मामला पहुंचा हाईकोर्ट
महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या पर भगदड़ से हुए हादसे के मुआवजे का एक मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. हाईकोर्ट ने मुआवजे के दावे को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए मेला प्राधिकरण और राज्य सरकार के खिलाफ सख्त रुख दिया है. हाईकोर्ट ने मुआवजे के दावे को लेकर फैसले पर 30 दिन में फैसला लेने का निर्देश दिया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. 
 
UP Breaking News Live: उत्तराखंड कैबिनेट ने किये 8 प्रस्ताव मंजूर 
उत्तराखंड की धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में बुधवार को 8 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इसमें उत्तराखंड हाईड्रोजन नीति 2026, हेल्थ वर्कर्स को 5 साल बाद आपसी सहमति से ट्रांसफर लेने जैसे कुल 8 प्रस्ताव मंजूरी किये गये. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 
अपर्णा-प्रतीक के बीच ‘ऑल इज गुड’
Aparna and Pratik Divorce:
महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और उनके पति प्रतीक यादव के बीच सुलह हो गई है. प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है. बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही तलाक की चर्चाओं के बीच प्रतीक ने खुद सामने आकर इन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है. प्रतीक ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पत्नी अपर्णा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए साफ संदेश दिया कि उनके रिश्ते में सब ठीक है. इस पोस्ट के बाद फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बीच चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया है.पूरी खबर यहां पढ़ें : 
UP Breaking News Live: रोते हुए इस्तीफा देने वाले GST डिप्टी कमिश्नर पर बड़ा खुलासा
शंकराचार्य प्रकरण में सीएम योगी के नाम पर इमोश्नल होकर इस्तीफा अयोध्या में डिप्टी कमिश्नर जीएसटी के पद से इस्तीफा देने वाला प्रशांत कुमार सिंह के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. प्रशांत कुमार के भाई ने ही उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भाई के मुताबिक प्रशांत कुमार जाली दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाई है, इतना ही नहीं वो चुनाव भी लड़ना चाहते थे. यहां पढ़िये पूरी खबर 
 
जनता दर्शन में सीएम योगी ने 150 लोगों की समस्याएं सुनीं! कहां – भू-माफिया बख्शे नहीं जाएंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि प्रदेश में अब दबंगई, जमीन कब्जा और अन्याय के लिए कोई जगह नहीं है.गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 150 फरियादियों की समस्याएं खुद सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा यदि किसी की जमीन पर भूमाफिया या दबंगों ने कब्जा किया है तो उसे तत्काल कब्जामुक्त कराया जाए. दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा न जाए.पूरी खबर यहां पढ़ें :
 
 
अजित पवार नहीं रहे- जनरल बिपिन रावत से लेकर माधवराव सिंधिया तक…5 प्लेन क्रैश ले चुके इन नेताओं की जान
बारामती एयरपोर्ट प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है.हालांकि इससे पहले भी कई भारतीय हस्तियों का विमान हादसे में निधन हो चुका है.पूरी खबर यहां पढ़िए :
 
Prayagraj News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान
प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का शिविर सुर्खियों में है. अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि भविष्य में फिर से माघ मेला लगेगा, हम आएंगे, लेकिन 11 महीने हम शांत नहीं बैठेंगे. इस मान सम्मान की लड़ाई में हम जहां रहेंगे, वहीं से लड़ेंगे. 
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर वालों के लिए बड़ा दिन आज
सीएम योगी आदित्यनाथ आज सिद्धार्थनगर दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री यहां सिद्धार्थनगर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. साथ ही 1,052 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे. 
Ajit Pawar Plane Crash: बारामती में अजित पवार का हेलीकॉप्टर क्रैश  
#BreakingNews
बारामती में अजित पवार का हेलीकॉप्टर क्रैश
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम हैं अजित पवार
लैंडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा #Baramati #AjitPawar #BreakingNews #MaharashtraNews #zeeupuk pic.twitter.com/59H7WFonNZ
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 28, 2026
Rahul Gandhi British Citizenship Controversy: आज राहुल गांधी पर आ सकता है फैसला 
राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता से जुड़े मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है. आज इस मामले में लखनऊ की विशेष MPMLA कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है.
Bahraich Road Accident: बहराइच में भीषण सड़क हादसे
बहराइच में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. जिले में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि, 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 
Gorakhpur Rain Alert:पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ मचाएगा तांडव
पूर्वी उत्तर प्रदेश मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. आज तड़के सुबह से कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश व बूंदाबांदी शुरू हो गई है. ऐसे में जानिए गोरखपुर, वाराणसी, देवरिया और कुशीनगर के मौसम का ताजा हाल…
UP Rain Alert: यूपी में तेज हवाओं संग तूफानी बारिश!
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. तड़के सुबह से ही लखनऊ समेत कई जिलों में बूंदाबांदी शुरू हो गई. जिससे तापमान में गिरावट देखी जा रही है. ऐसे में जानिये आपके शहर में आज पूरे दिन मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
UP Breaking News Live: कानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ 
#BreakingNews
कानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली
14 दिसंबर को दुकान में की थी चोरी#Kanpur #PoliceEncounter #BreakingNews #UPPolice #CrimeNews #EncounterNews #KanpurNews #zeeupuk @kanpurnagarpol pic.twitter.com/Vm4IiQWetG
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 28, 2026
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News