न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत पर 50 रन की जीत हासिल की। बुधवार को विशाखापट्टनम में 216 रन का टारगेट चेज कर रही टीम इंडिया 18.4 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई।
शिवम दुबे ने 23 बॉल पर 65 रन की पारी खेली। जबकि रिंकू सिंह ने 39 और संजू सैमसन ने 24 रन बनाए। न्यूजीलैंड से कप्तान मिचेल सैंटनर ने 3 विकेट झटके। जबकि जैकब डफी और ईश सोढ़ी को 2-2 विकेट मिले। एक-एक विकेट मैट हेनरी और जैक फाउलकस के खाते आए। एक बैटर रनआउट हुआ।
इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। टिम साइफर्ट ने 62 और डेवोन कॉन्वे ने 44 रन बनाए। कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को 2-2 विकेट मिले।
इस जीत से न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-3 से वापसी की है। आखिरी 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। मैच का स्कोरबोर्ड
शिवम दुबे की 15 बॉल पर फिफ्टी भारतीय टीम की ओर से शिवम दुबे ने विस्फोटक पारी खेली। हालांकि, वे टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। शिवम 15वें ओवर में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए।
उन्होंने 23 गेंद पर 65 रन बनाए। उन्होंने 15 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। वे सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके आगे अभिषेक शर्मा (14 बॉल) और युवराज सिंह (12 बॉल) हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउलकस, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।
19वें ओवर की चौथी बॉल पर भारत ने आखिरी विकेट गंवाया। यहां पर कुलदीप यादव को जैकब डफी ने टिम साइफर्ट के हाथों कैच कराया। इसी के साथ भारतीय टीम 165 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
18वें ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने तीसरा विकेट लिया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को ईश सोढ़ी के हाथों कैच कराया। बुमराह 4 रन बनाकर आउट हुए।
17वें ओवर में ईश सोढ़ी ने अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को पवेलियन भेजा। अर्शदीप अपना खाता नहीं खोल सके। जबकि हर्षित 9 रन बनाकर आउट हुए।
15वें ओवर की आखिरी बॉल पर शिवम दुबे (65 रन) बनाकर रनआउट हो गए। इसी के साथ भारत का छठा विकेट गिरा।
हर्षित ने मैट हेनरी की बॉल पर बॉलर की दिशा में खेला। बॉल हेनरी के हाथ से लगकर स्टंप पर चली गई। यहां दुबे क्रीज से बाहर थे।
13वें ओवर में शिवम दुबे ने फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने जैकब डफी के ओवर की 5वीं बॉल पर छक्का लगाया और फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 15 बॉल पर फिफ्टी बनाई। वे सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके आगे अभिषेक शर्मा (14 बॉल) और युवराज सिंह (12 बॉल) हैं।
शिवम दुबे ने 12वां ओवर डाल रहे ईश सोढ़ी की गेंद पर 29 रन बना डाले। उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए।
इसी ओवर में भारत ने 100 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया। ईशा सोढ़ी की तीसरी बॉल पर शिवम दुबे ने 84 मीटर का छक्का लगाया।
11वें ओवर की तीसरी बॉल पर भारत ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर रिंकू सिंह 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जैक फाउलकस ने LBW कराया।
रिंकू सिंह ने रिव्यू मांगा, लेकिन थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर का फैसला नहीं बदला।
9वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने अपना दूसरा और टीम का चौथा विकेट हासिल किया। यहां हार्दिक पंड्या 2 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या फ्लाइटेड बॉल पर जैक फाउलकस के हाथों कैच आउट हो गए।
न्यूजीलैंड ने 8वें ओवर की चौथी बॉल पर रिव्यू गंवाया। ईश सोढ़ी की बॉल ऑफ स्टंप के बाहर जा रही थी, जिस पर हार्दिक पंड्या बड़ा शॉर्ट खेलना चाहते थे। बॉल विकेटकीपर के दस्तानों पर गई। अपील को फील्ड अंपायर ने नकार दिया। ऐसे में कीवियों के कप्तान ने रिव्यू मांगा, लेकिन सफल नहीं हुए।
7वें ओवर की तीसरी बॉल पर भारत ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल सैंटनर ने बोल्ड कर दिया।
216 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने पावरप्ले में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 53 रन बना लिए हैं। सैमसन और रिंकू नाबाद हैं। अभिषेक शर्मा जीरो और कप्तान सूर्यकुमार यादव 8 रन बनाकर आउट हुए।
चौथे ओवर में रिंकू सिंह ने दो बॉल पर दो छक्के लगाए। उन्होंने जैक फाउलकस की चौथी और 5वीं बॉल पर छक्का लगाया।
भारत ने दूसरे ओवर में दूसरा विकेट भी गंवा दिया। ओवर की आखिरी बॉल जैकब डफी ने गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। सूर्या डिफेंड करने गए, लेकिन डफी को ही कैच दे बैठे। वे 8 रन बनाकर आउट हुए।
भारत ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट गंवा दिया। अभिषेक शर्मा आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन डीप बैकवर्ड पॉइंट पर डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच हो गए। अभिषेक खाता भी नहीं खोल सके।
19वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। मैट हेनरी ने बुमराह की आखिरी बॉल पर चौका लगाकर टीम को 200 पार पहुंचाया। बुमराह के इस ओवर से 19 रन आए।
18वें ओवर की आखिरी बॉल पर अर्शदीप सिंह ने जैक फाउलकस (13 रन) को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। रिंकू ने मैच में चौथा कैच लिया है। अर्शदीप ने टिम साइफर्ट (62 रन) को भी आउट किया। वहीं, कुलदीप यादव ने ग्लेन फिलिप्स (24 रन) और डेवोन कॉन्वे (44 रन) के विकेट झटके।
17वें ओवर में न्यूजीलैंड ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान मिचेल सैंटनर 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हार्दिक पंड्या ने डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट किया।
16वें ओवर की पहली बॉल पर रवि बिश्नोई ने मार्क चैपमैन को पवेलियन की राह दिखाई। उन्हें हर्षित राणा ने कैच किया। बिश्नोई को पहला विकेट मिला है।
15वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। डेरिल मिचेल ने हर्षित राणा के ओवर की आखिरी बॉल पर वाइड लॉन्ग ऑफ पर छक्का लगाया और टीम स्कोर 150 पार पहुंचाया।
14वें ओवर की चौथी बॉल पर कुलदीप यादव ने ग्लेन फिलिप्स को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। फिलिप्स 24 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने डेवोन कॉन्वे (44 रन) का विकेट लेकर ओपनिंग पार्टनरशिप भी ब्रेक की।
13वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने टिम साइफर्ट को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। साईफर्ट 62 रन बनाकर आउट हुए।
अर्शदीप की ऑफ कटर बॉल को साईफर्ट लॉन्ग ऑफ में रिंकू सिंह के हाथों में मार बैठे। रिंकू ने कोई गलती नहीं की।
10वां ओवर डाल रहे जसप्रीत बुमराह ने भारत को दूसरा विकेट दिलाया। उन्होंने अपनी पहली बॉल पर रचिन रवींद्र को कैच एंड बोल्ड किया। रचिन 2 रन ही बना सके।
9वें ओवर में कुलदीप यादव ने डेवोन कॉन्वे (44 रन) को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। इसी के साथ शतकीय साझेदारी टूट गई।
8वें ओवर में टिम साईफर्ट ने हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने रवि बिश्नोई की पहली बॉल पर सिंगल लिया और अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 25 बॉल पर अर्धशतक लगाया।
टॉस हारकर बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की टीम ने पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गंवाया है। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में बिना नुकसान के 71 रन बना लिए हैं। टिम साईफर्ट और डेवोन कॉन्वे नाबाद हैं।
अर्शदीप के बाद गेंदबाजी करने आए हर्षित राणा ने भी अपने पहले ओवर में 12 रन खर्च कर दिए। टिम साईफर्ट ने हर्षित की दूसरी बॉल पर छक्का और आखिरी बॉल पर चौका लगाया।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्शदीप सिंह को पहला ओवर दिया। अर्शदीप ने इस ओवर में 14 रन खर्च कर दिए। न्यूजीलैंड के ओपनर टिम साइफर्ट ने अर्शदीप की बॉल पर लगातार तीन चौके लगाए हैं।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि ईशान किशन इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हैं। जबकि अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है। टीम इंडिया वॉर्मअप कर रही है।
न्यूजीलैंड और भारत के बीच अब तक कुल 28 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि न्यूजीलैंड को 10 मुकाबलों में सफलता मिली है। 3 मैच टाई भी रहे हैं।
भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 14 टी-20 खेले गए हैं, जहां होम टीम ने 10 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 4 में जीत नसीब हुई।
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज भी गंवा दी है। टीम कभी भारत में टी-20 सीरीज भी नहीं जीत पाई।
न्यूजीलैंड के लिए ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 145 रन बनाए हैं, उन्होंने पहले टी-20 में 78 और तीसरे में 48 रन बनाए थे। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज जैकब डफी 3 विकेट ले चुके हैं।
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी-20 में 82 और तीसरे में नाबाद 57 रन बनाए थे। फिलहाल वे सीरीज और टीम दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उनके अलावा अभिषेक शर्मा 2 और ईशान किशन 1 फिफ्टी लगा चुके हैं। गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या टॉप पर हैं।
विशाखापट्टनम में बुधवार को टेम्परेचर 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.