Bihar Breaking News Live: आज समस्तीपुर पहुंचेगी सीएम नीतीश की यात्रा, 827 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन – Zee News

Bihar News Today Live Updates: आज (29 जनवरी) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण में समस्तीपुर पहुंचेंगे. इस दौरान जिले को करीब 827 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: आज (29 जनवरी) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण में समस्तीपुर पहुंचेंगे. इस दौरान जिले को करीब 827 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री ने 13 प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन समेत दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व कार्यारंभ करेंगे. साथ ही, विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद समस्तीपुर के हाउसिंग बोर्ड मैदान जितवारपुर में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से सीधा संवाद करेंगे. मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी हो गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar News LIVE Update: बिहार कैबिनेट की बैठक आज
Patna News: आज 4.30 बिहार कैबिनेट की बैठक होने वाली है. बिहार कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगेगा. कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना भवन के सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जाएगा.
Bihar News LIVE Update: किराना दुकान में बेचते थे गांजा, दो दुकानदार गिरफ्तार
Masaurhi News: पटना के मसौढ़ी में पुलिस ने दहीभत्ता गांव में किराना दुकानों से गांजा बेचने के आरोप दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त दुकानों से नशीला पदार्थ की बिक्री होती है. पुलिस पहुंची और दुकान में छापेमारी के दौरान सैकड़ों पुड़िया में रखा सात सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ. दोनों आरोपियों पर करवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया.
Bihar News LIVE Update: तीन नाबालिग छात्राएं फ्लैट से बरामद
Jamui News: तीन नाबालिग छात्राएं पॉलिटेक्निक छात्रों के साथ फ्लैट से बरामद
जमुई-तीन नाबालिग छात्रा फ्लैट से बरामद… पॉलिटेक्निक छात्रों के साथ फ्लैट से बरामद#BiharNews pic.twitter.com/rBwkCbNdTJ
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) January 29, 2026
Bihar News LIVE Update: भारत गौरव ट्रेन से यात्रा की शुरुआत
Munger News: भारत गौरव ट्रेन से यात्रा की शुरुआत. आठ रात और नौ दिन तक होगी यात्रा, 11 मार्च से होगी यात्रा की शुरुआत. चार ज्योतिर्लिंग और अक्षरधाम की विशेष तीर्थ यात्रा
मुंगेर : भारत गौरव ट्रेन से यात्रा की शुरुआत… आठ रात और नौ दिन तक होगी यात्रा… 11 मार्च से होगी यात्रा की शुरुआत… चार ज्योतिर्लिंग और अक्षरधाम की विशेष तीर्थ यात्रा#BiharNews pic.twitter.com/OiXRUg29nR
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) January 29, 2026
Bihar News LIVE Update: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, तीन गिरफ्तार
Shekhpura News: शेखपुरा जिले की साइबर थाना पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में छापेमारी कर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत कुल तीन ठगों को गिरफ्तार किया गया है. 
Bihar News LIVE Update: मधेपुरा में किशोरी से गैंगरेप
Madhepura News: किशोरी के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात, प्यार का झांसा देकर लड़के ने साथियों संग दरिंदगी की
मधेपुरा : किशोरी के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात… प्यार का झांसा देकर लड़के ने साथियों संग दरिंदगी की#BiharNews pic.twitter.com/PobabvJGBr
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) January 29, 2026
Bihar News LIVE Update: बेगूसराय में खतरनाक अजगर सांप
Begusarai News: बेगूसराय में उस वक्त इलाके में हड़कंप मच गया, जब एक खतरनाक अजगर सांप मिलने की सूचना सामने आई. अजगर के मिलने की खबर आग की तरह फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हर कोई इस विशालकाय और खतरनाक अजगर की एक झलक पाने को बेताब नजर आया.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News