—विज्ञापन—
26 मार्च 2026 को सुबह 5:13 बजे शुक्र एक साथ एक ही समय पर मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो एक दुर्लभ ज्योतिषीय घटना है. यह गोचर धन, प्रेम और करियर में नए अवसर खोलेगा? जानिए, किन 5 राशियों पर होगा सबसे अधिक सकारात्मक असर और मिलेगा सबसे अधिक सुख-समृद्धि का लाभ?
Durlabh Shukra Gochar: किसी ग्रह का एक दिन, एक साथ, एक ही समय पर राशि के साथ नक्षत्र में बदलाव एक बेहद दुर्लभ ज्योतिषीय घटना मानी जाती है. हर ग्रह के साथ यह घटना साल में एक बार जरूर होती है. वर्ष 2026 में ऐसी पहली घटना शुक्र ग्रह के साथ होगी, जब 26 मार्च की सुबह 5:13 बजे शुक्र का मेष राशि में प्रवेश होगा. यही समय है, जब शुक्र अश्विनी नक्षत्र में भी प्रवेश करेंगे. यह ज्योतिषीय स्थिति प्यार, संबंध, धन और करियर पर प्रभाव डाल सकती है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, मेष में शुक्र का प्रवेश ऊर्जा, आकर्षण और नए अवसरों को बढ़ाता है, जिससे धन के योग मजबूत होते हैं. वहीं, अश्विनी नक्षत्र शुक्र गोचर तेज निर्णय, नई शुरुआत और त्वरित सफलता का संकेत देता है. आइए जानते हैं, किन 5 राशियों पर इस गोचर का सबसे अधिक सकारात्मक असर होगा?
शुक्र का आपकी ही राशि में आगमन मानो आपके व्यक्तित्व में नई चमक भर सकता है आपका आकर्षण चरम पर रहेगा. लोग स्वतः आपकी ओर खिंचेंगे. करियर में सुनहरे अवसर दस्तक देंगे. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. नई शुरुआत के लिए समय बेहद अनुकूल है. आत्मविश्वास ऊंचाइयों को छुएगा. प्रेम जीवन में जोश, रोमांच और ताजगी लौटेगी. व्यापार में नई साझेदारी सफलता दिला सकती है. धन की आमद तेज होगी. पुराने निवेश भी अब अच्छा रिटर्न देने लगेंगे.
यह गोचर आपके जीवन में गहरे और सकारात्मक बदलावों की लहर लान सकता है. अटके हुए काम अब गति पकड़ेंगे. खर्च बढ़ सकते हैं, पर आय के नए द्वार भी खुलेंगे. इसलिए धन का फ्लो कम नहीं होगा. दूर स्थान या विदेश से लाभ के संकेत हैं. मन को शांति मिलेगी. रिश्तों में मधुरता और समझ बढ़ेगी. छिपे हुए अवसर अचानक सामने आ सकते हैं. कोई सुखद समाचार आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है. स्वास्थ्य में भी सुधार का अहसास होगा.
शुक्र का यह परिवर्तन आपके लिए प्रगति और लाभ का द्वार खोल सकता है. आय में जबरदस्त वृद्धि के संकेत हैं. मित्र और नेटवर्क आपके लिए भाग्यशाली साबित होंगे. नई योजनाएं तेजी से सफलता की ओर बढ़ेंगी. आपका सामाजिक दायरा विस्तृत होगा. करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा. आपकी इच्छाएं अब साकार होती नजर आएंगी. प्रेम संबंधों में मजबूती और गहराई आएगी. नई दोस्ती भविष्य में बड़ा लाभ दे सकती है. तकनीकी और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी.
करियर के क्षेत्र में यह समय आपके लिए चमकने का है. वर्क प्लेस पर आपकी इमेज मजबूत होगी. सीनियर और अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं. धन लाभ के संकेत उत्साह बढ़ाएंगे. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी. आत्मविश्वास नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है. परिवार के साथ यादगार पल बिताने के अवसर मिलेंगे.
यह गोचर आपके भाग्य को नई रफ्तार देने वाला साबित हो सकता है. रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे. यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी. नए अनुभव और ज्ञान आपके जीवन को समृद्ध करेंगे. करियर में नई दिशा और अवसर मिलेंगे. धन की स्थिति मजबूत होगी. आध्यात्मिकता की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा. भीतर से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. स्टूडेंट्स और एजुकेशन से जुड़े लोगों को शानदार सफलता मिल सकती है. आप अपने बड़े लक्ष्यों की ओर तेज गति से आगे बढ़ेंगे. धन का प्रवाह बना रहेगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
साल 2006 में ‘सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल’ मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की ‘आस्था‘ और ‘जॉब अलर्ट्स‘ पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये ‘धर्म और ज्योतिष‘ कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के ‘वेबसाईट हेड’ भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in