नोटों का अंबार नहीं मिसाइलों की बौछार… ईरान अटैक के बहाने ट्रंप का ओबामा पर वार – AajTak

Feedback
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मीम शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की ईरान नीति की तुलना अपनी नीति से की है. इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होकर चर्चा का विषय बन गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक बार फिर ईरान को लेकर एक बेहद आक्रामक तस्वीर साझा की है. इस ग्राफिक इमेज के जरिए उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की ईरान नीति की तीखी आलोचना करते हुए अपनी सख्त सैन्य कार्रवाई वाली नीति को सर्वश्रेष्ठ (बेस्ट) बताया है. इस आक्रामक पोस्ट को अपलोड किए जाने के कुछ ही वक्त के अंदर इस पर हजारों की संख्या में लाइक, री-ट्रुथ और सैकड़ों प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों देशों के बीच जारी कूटनीतिक और सैन्य तनाव के बीच एक नई बहस को जन्म दे दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर के पहले हिस्से पर ‘ओबामा की ईरान नीति’ लिखा है, जिसके नीचे एक बड़े पैलेट पर भारी मात्रा में नकदी (कैश) का बंडल रखा हुआ दिखाई दे रहा है.इस कार्टून के जरिए ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी प्रशासन द्वारा ईरान को कथित रूप से वित्तीय लाभ देने के पुराने फैसलों पर कड़ा राजनीतिक कटाक्ष किया है.

ग्राफिक इमेज के दूसरे हिस्से पर बड़े अक्षरों में ‘ट्रंप की ईरान नीति’ लिखा हुआ है. इस भाग में समुद्र के अंदर तैनात एक विशाल अमेरिकी सैन्य युद्धपोत को दुश्मनों पर लगातार मिसाइलें दागते और लड़ाकू विमानों को बमबारी कर उनके ठिकानों को पूरी तरह नष्ट करते हुए बेहद आक्रामक अंदाज में चित्रित किया गया है.
अमेरिका की ईरानी पर स्ट्राइक

आपको बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिर से शुरू हो गई है. सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को ईरानी सैन्य ठिकानों और नाव पर हवाई हमले किए.

इसको लेकर CENTCOM के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी बलों ने दक्षिणी ईरान में सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने उन खतरों को निष्क्रिय किया जो ईरानी बलों की ओर से पैदा हो रहे थे. अमेरिका मौजूदा सीजफायर के दौरान संयम बरत रहा है, लेकिन अपने सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई की शुरुआत तब हुई जब दो ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नावों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाते हुए देखा गया. इसके बाद अमेरिकी नौसेना और वायुसेना ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की. अधिकारियों ने दावा किया कि दोनों नावों को तबाह कर दिया गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News