इतिहास की समझ होती तो…, मार्को रुबियो ने ताजमहल में खिंचवाई फोटो तो ईरान ने उड़ाया – ABP News

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं. सोमवार (25 मई) को वह ताजमहल का दीदार करने पहुंचे. इस पर हैदराबाद स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने निशाना साधते हुए कहा कि इस स्मारक के निर्माण में ईरान के प्रतिभावान वास्तुकारों की अहम भूमिका थी, जबकि अमेरिका आज ‘ईरानी सभ्यता को मिटाने’ की धमकी दे रहा है.
रुबियो ने सोमवार (25 मई) को अपनी पत्नी जेनेट रुबियो के साथ ताज महल का दीदार किया और इस प्रसिद्ध मुगलकालीन स्मारक को ‘दुनियाभर में प्रेम की सबसे खूबसूरत  निशानियों में से एक’ बताया. दूतावास ने पोस्ट में ताजमहल के सामने खिंचवाई गई रुबियो और उनकी पत्नी की तस्वीर भी शेयर की. चार दिन की भारत यात्रा पर आए रुबियो सोमवार को आगरा पहुंचे और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजमहल का दीदार किया.
क्या बोला ईरानी वाणिज्य दूतावास?
ईरानी वाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ‘अगर रुबियो को इतिहास या वास्तुकला की जानकारी होती तो वह यहां तस्वीर खिंचवाने के लिए खड़े नहीं होते. यह स्मारक बादशाह की ईरानी पत्नी के प्रेम में बनाया गया था और ईरानी वास्तुकारों की प्रतिभा की मिसाल है, जबकि उनकी (रूबियो के देश अमेरिका की) सरकार आज ईरानी सभ्यता को मिटाने की धमकी दे रही है और दूसरी सभ्यताओं का अपमान कर रही है.’

If Rubio knew the history or architecture, he wouldn’t have posed for a picture here. This monument was built out for the love of emperor’s Iranian wife, crafted by the genius of Iranian architects — meanwhile his government today threatens to wipe out Iranian civilization,… pic.twitter.com/zi4CNU3u7U
‘तुरंत अमेरिका को सौंपो या वहीं तबाह करो’, डील से पहले न्यूक्लियर डस्ट पर ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम
यूएस-ईरान के बीच तनाव जारी
अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले किए थे, जिसके बाद ईरान ने जवाबी हमले किए थे. दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन चुकी है, लेकिन अभी भी यूएस-ईरान के बीच तनाव बना हुआ है. डोनाल्ड ट्रंप बयान दे चुके हैं कि ‘अगर समझौता नहीं हुआ, तो आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी.’ माना जा रहा है कि ईरानी वाणिज्य दूतावास ने ट्रंप के बयान की ओर इशारा करते हुए यह टिप्पणी की.
ईरान से बातचीत के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, IRGC की नावों और मिसाइल लॉन्च साइट्स पर किया अटैक 
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News