—विज्ञापन—
Mangal Uday: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रहों के सेनापति हैं, जो अभी अस्त हैं। 175 दिन तक अस्त रहने के बाद वे 28 अप्रैल को उदित होंगे। मंगल उदय से 5 राशियों को जॉब और बिजनेस में अच्छी सक्सेस मिलेगी और भारी धन लाभ होगा।
Mangal Uday Horoscope: द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के सेनापति 4 नवंबर, 2025 से अस्त हैं, जो 175 दिन तक अस्त रहने के बाद अप्रैल में 28 तारीख को उदय करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह पराक्रम, भूमि, संपत्ति और धन लाभ से जुड़े हैं, इसलिए मंगल उदय से व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि मंगल का उदय व्यक्ति को जोखिम लेने, लक्ष्य पाने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। करियर और व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा में जीत मिलने की संभावना बढ़ती है। स्वास्थ्य, विशेषकर शारीरिक शक्ति और आत्मबल में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, मंगल उदय से किन 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है?
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल उदय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। ऊर्जा में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में लाभ के बड़े अवसर बनेंगे। धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। निर्णय लेने में स्पष्टता आएगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं। जमीन या संपत्ति से जुड़ा लाभ भी संभव है। कुल मिलाकर यह समय प्रगति और जीत का संकेत दे रहा है।
वृषभ राशि के लोगों के लिए मंगल उदय आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। जॉब में स्थिरता के साथ तरक्की के मौके बनेंगे। बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा। आत्मबल मजबूत होगा। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। धन संचय करने में सफलता मिलेगी। यह समय धीरे-धीरे लेकिन स्थायी सफलता देने वाला रहेगा।
सिंह राशि के लोगों के लिए मंगल उदय सफलता और सम्मान का समय लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। जॉब में प्रमोशन के योग हैं। बिजनेस में बड़ा लाभ मिल सकता है। धन आगमन के नए रास्ते बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। परिवार में खुशियां रहेंगी। पुरानी परेशानियां दूर होंगी। यह समय हर दिशा में उन्नति का संकेत दे रहा है।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल उदय बेहद शुभ फल देने वाला रहेगा। करियर में तेजी से प्रगति होगी। जॉब में नई जिम्मेदारियां और सफलता मिलेगी। बिजनेस में बड़ा मुनाफा होने के योग हैं। धन लाभ के कई अवसर बनेंगे। आत्मबल और साहस बढ़ेगा। कठिन फैसले लेने में आसानी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवन में स्थिरता आएगी। यह समय आपके लिए नई उपलब्धियों का मार्ग खोल सकता है।
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय करियर ग्रोथ का सुनहरा अवसर लेकर आएगा। काम में नई ऊर्जा महसूस होगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपकी प्रतिभा की पहचान होगी। जॉब में बदलाव के योग भी बन सकते हैं। बिजनेस में विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नए संपर्क लाभकारी साबित होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। यह समय आगे बढ़ने और खुद को साबित करने का है।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
साल 2006 में ‘सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल’ मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की ‘आस्था‘ और ‘जॉब अलर्ट्स‘ पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये ‘धर्म और ज्योतिष‘ कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के ‘वेबसाईट हेड’ भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in