Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दिल्ली और चंडीगढ़ में बम विस्फोट की धमकी, डॉग-बम स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन जारी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 29 जनवरी 2026 दिन गुरुवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज दिल्ली में विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हो जाएगा. वहीं आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लालू प्रसाद यादव के जमीन के बदले नौकरी घोटाले की सुनवाई भी होगी.
इधर सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की पत्नी के द्वारा दायर याचिका पर भी सुनवाई होनी है. दूसरी ओर, आज बजट सत्र का दूसरा दिन है और आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में इकोनॉमिक सर्वे की रिपोर्ट पेश करेंगी. आज देश के गृह मंत्री अमित शाह 2 दिन के दौरे पर असम जाएंगे. इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

दिल्ली और चंडीगढ़ को फिर से बम विस्फोट की धमकी मिली है. पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है और धमकी भी मुख्यमंत्री और डीजीपी का नाम लेकर ईमेल के जरिए दी गई है. वहीं दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. एमिटी स्कूल, बिरला बाल निकेतन, एयरफोर्स बाल भारती और सरदार पटेल स्कूल को धमकी से भरे ईमेल मिलने के बाद बॉम्ब स्क्वायड मौके पर पहुंच कर जांच कर रहा है.
चंडीगढ़ में आज मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा. नगर निगम के 35 पार्षद और चंडीगढ़ के सांसद वोटिंग करेंगे. इस बार सीक्रेट बैलेट पेपर से नहीं, बल्कि अपनी सीट पर हाथ खड़ा करके ओपन वोटिंग कराई जाएगी. आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, BJP तीनों ही पार्टियों ने अपने उम्मीदवार चुनावी रण में उतारे हैं.
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में फोरलेन पर ‘रील रिकॉर्ड’ करने के चक्कर में स्टंटबाजी करना महंगा पड़ गया. चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर हराबाग में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होते ही सुंदरनगर पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर ड्राइवर का 18 हजार 500 रुपए का चालान काट दिया. अमन नाम का लड़का सुंदरनगर साइड से बिलासपुर की तरफ तेज रफ्तार में आता है और हराबाग में फोरलेन पर यू-टर्न लेता है.

सामने खड़ा दूसरा लड़का इसकी वीडियो बना रहा होता है. इस दौरान फोरलेन पर दोनों साइड से गाड़ियां चल रही होती है. किसी ने इस स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर शेयर किया. सुंदरनगर थाना के अधीन स्लापड़ पुलिस चौकी ने उसी वक्त HP-31-C-5301 नंबर गाड़ी का चालान काटा और भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी. हाईवे पर 360 डिग्री में गाड़ी घुमाने से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

कर्नाटक में होसानगर से बेंगलुरु जा रही निजी बस में आग लग गई है. हादसे में कम से कम 10 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. बस में 36 यात्री सवार थे. वहीं हादसे में किसी की जान नहीं गई है, लेकिन बस जलकर राख हो गई है.
दिल्ली में विजय चौक पर आज बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी होगी, जिसके साथ गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन हो जाएगा. सेरेमनी सूर्यास्त के समय होगी, जिसमें सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड परफॉर्म करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और सेना के तीनों अंगों के प्रमुख सेरेमनी में मौजूद रहेंगे.

वहीं इस साल बीटिंग रिट्रीट की एक विशेषता यह है कि विजय चौक के सीटिंग एनक्लोजर को भारतीय वाद्य यंत्रों के नाम दिए गए हैं. इनमें बांसुरी, डमरू, एकतारा, तबला, वीणा, सितार, शहनाई, संतूर, सरोद, पखावज, नगाड़ा और मृदंगम जैसे वाद्य शामिल हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News