UP News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरों की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी,छोटे जिलों से लेकर बड़े शहरों तक की ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए ZEE UP-UK के साथ.
Trending Photos
UP Breaking News Live: 29 जनवरी का दिन यूपी के लिए काफी अहम रहने वाला है. सीएम योगी से यामानाशी प्रान्त के LG ने भेंट की. जापानी डेलीगेशन ने UP के स्वच्छ ऊर्जा प्रयासों को सराहा. उधर, मौसम की बात करें तो गुरुवार को उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने और कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. यूजीसी कानून के विरोध में कांग्रेस नेता आर्यन मिश्रा ने भाजपा कार्यालय, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा के घर के बाहर पोस्टर चिपकाए. आइये जानते हैं यूपी की बड़ी खबरें.
Kanpur Weather: यूपी में मौसम का यू-टर्न, सड़कों पर कोहरा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, बारिश के अलर्ट ने बढ़ाई कानपुर वालों की टेंशन!
Kanpur Weather Update: उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी कोहरा छाया रहा, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली. कानपुर देहात में मौसम लगातार बदल रहा है. हाल ही में हुई बूंदाबांदी के बाद गुरुवार को घने कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित किया. आइए जानते हैं कानपुर के मौसम को लेकर क्या ताजा अपडेट है.
UP Breaking News Live: मथुरा में 300 घरों पर मंडराया बुलडोजर एक्शन का साया
मथुरा में सिंचाई विभाग ने NGT और हाईकोर्ट की फटकार के बाद ड्रेनेज की जमीन पर बने 300 मकानों पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी कर ली है. अवैध निर्माणों को लाल निशान लगाकर चिह्नित कर दिया गया है और साथ ही उन पर नोटिस चस्पा दिये गये हैं हैरानी की बात यह है कि इन मकानों में पीएम आवास योजना के तहत हुए निर्माण भी शामिल हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Gorakhpur Siliguri Expressway: 13 गांवों की 69.57 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है. जिसके तहत तहसील सदर के 13 गांवों की 69.57 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री पर रोक लगाई गई है.
OMG! 29 जनवरी को चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार सिल्वर 4 लाख के पार, जानें यूपी में नए रेट
Silver Price Today IN UP: चांदी की कीमतों ने एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बना दिया. चांदी के दाम बढ़ने का यह सिलसिला बदस्तूर जारी है. चांदी के गहने खरीदने वाले हैं तो जानिए आज आपके शहर में चांदी के ताजा दाम क्या हैं.
Lucknow News Today: UGC को लेकर पूरे देश समेत यूपी में विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी बीच इसको लेकर लखनऊ में पोस्टरों की राजनीति शुरू हो गई है. यूजीसी कानून के विरोध में कांग्रेस नेता आर्यन मिश्रा ने भाजपा कार्यालय, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा के घर के बाहर पोस्टर चिपकाए.
Lucknow News: IAS अभय सिंह पर उनकी ही मां ने लगाए संगीन आरोप
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां आईएएस अभय सिंह पर उनकी मां रेखा सिंह ने मकान कब्जा करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. हालांकि, आईएएस अभय सिंह ने अपनी मां के आरोपों को खारिज कर दिया है.
UP Road Accident: अलीगढ़ से मिर्जापुर तक दर्दनाक हादसे, कई लोगों की गई जान
उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जिलों से सड़क हादसे की खबरें सामने आई हैं. इन हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Noida Engineer Death Case: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत का कौन जिम्मेदार? SIT रिपोर्ट ने खोला सिस्टम का पूरा काला चिट्ठा
नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कार निर्माणाधीन गड्ढे में डूबने से हुई मौत के मामले में SIT ने शासन को जांच रिपोर्ट सौंप दी. अब 1 दर्जन अधिकारी और कर्मचारियों पर निलंबन और विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक रही है.
Meerut News: नशे में धुत युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पेड़ से उतरवाने के लिए मंगानी पड़ी क्रेन
मेरठ में एक युवक नशे की हालत में पेड़ पर चढ़ गया. जिसके बाद उसने खूब हाई वोल्टेज ड्रामा किया. हालात ऐसे बन गए कि रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उतारना चाहा, लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं था. जिसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगाई और युवक को सकुशल नीचे उतारा.
संदिग्ध आतंकी फैजान का सच खोलेगा फोन! यूपी कनेक्शन जांचने के लिए ATS की टीम अहमदाबाद रवाना
यूपी एटीएस की टीम अहमदाबाद रवाना हो गई है. फैजान के यूपी कनेक्शन पर पूछताछ की जाएगी. फैजान मूल रूप से रामपुर का रहने वाला है. यूपी एटीएस फैजान से पूछताछ करेगी.
Lucknow Flats: बस 30 दिन है मौका! ऐशबाग में 1.11 करोड़ में मिल रहा LDA लग्जरी फ्लैट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एलडीए 384 लग्जरी फ्लैट बनाने वाला है. अगर आप यहां फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो आप एलडीए की साइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. ये रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी तक होंगे.
अब दुबई से भगाया जाएगा शुभम जायसवाल! कोडिंग कफ सिरप मास्टरमाइंड का पासपोर्ट रद्द
Codiene Cough Syrup Case: कोडीन युक्त कफ सिरप सिंडिकेट केस में बड़ी कार्रवाई की गई है. मुख्य सरगना शुभम जायसवाल का पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है. अब वह दुबई से डिपोर्ट हो सकता है.
Kanpur Crime News: एकतरफा प्यार में हैवान बना आशिक!
कानपुर जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने एक युवती पर सर्जिकल ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है.
सस्पेंड सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री लखनऊ लाए गए, घर के बाहर पुलिस का पहरा, व्हाट्सएप ग्रुप पर लिखा; जल्द मिलेंगे
विशाल सिंह/लखनऊ: बरेली के सस्पेंड सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री आलमबाग स्थित अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे. उनके घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. मीडिया से बातचीत करते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि बरेली प्रशासन ने पूर्व नियोजित रणनीति के तहत मुझे लखनऊ भेजा है.
Gorakhpur Rain Alert: पूर्वी यूपी में मौसम का बड़ा उलटफेर
पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदल गया है. यहां भीषण ठंड ने यू-टर्न ले लिया है. इस बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.
यूपी कैबिनेट की बैठक आज, टीचर्स को कैशलेस इलाज से लेकर टेक्सटाइल पार्क तक लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले
UP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट बैठक है. कैबिनेट की बैठक में कुल 29 प्रस्ताव रखे जाएंगे. इनमें सबसे अहम शिक्षकों के कैशलेस इलाज की सुविधा है.
UP Encounter: आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग…ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल दो बदमाश अरेस्ट, दोनों के पैर में लगी गोली, सिपाही घायल
प्रयागराज/मोहम्मद गुफरान : उत्तर प्रदेश में ऑपरेशन लगड़ा का असर रोज देखने को मिलता हैं. इसी के तहत प्रयागराज के करछना इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
UP Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ यूपी में मचाएगा बारिश का तांडव, 40 की स्पीड से आंधी, गिरेंगे ओले, बरेली समेत 10 जिलों में घना कोहरे का अलर्ट
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट ले रहा है. पश्चिमी विक्षोभ और बारिश के दौर के बाद अब प्रदेश के कई हिस्से सफेद चादर की चपेट में आने वाले हैं. मौसम विभाग ने 29 जनवरी के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि राज्य के कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रह सकती है. ऐसे में जानिये आपके शहर में आज पूरे दिन मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.