कोख में बेटा है या बेटी बताने के लिए 72 हजार रुपये में सौदा, घर में अल्ट्रासाउंड चलाने वाले 3 गिरफ्तार – Aaj Tak

Feedback
हरियाणा के सोनीपत जिले से सटे उत्तर प्रदेश की सीमा में भ्रूण लिंग जांच के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कोख के कातिलों के गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए पीसी पीएनडीटी टीम की ओर से कार्रवाई की गई. सोनीपत के निजी अस्पताल में डॉक्टर के जरिए महिला डिकॉय ने भ्रूण लिंग जांच के लिए दलाल से 72 हजार रुपये में सौदा किया. टीम ने बिजनौर के धामपुर के पास सिटी कॉलोनी में घर के अंदर पोर्टेबल मशीन के जरिए भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ कर तीन को गिरफ्तार किया है.
सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की गर्भधारण से पहले और प्रसव से पहले निदान तकनीक (पीसी पीएनडीटी) टीम को भ्रूण लिंग जांच की सूचना मिल रही थी. इस पर सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने उन्हें पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था. टीम में पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक, डॉ. जितेंद्र शर्मा व डॉ. अभय वत्स को शामिल किया गया. साथ ही अल्ट्रासाउंड कराने के लिए महिला डिकॉय को तैयार किया गया. 
कैसे हुआ भंडाफोड़?
महिला डिकॉय का संपर्क सोनीपत के निजी अस्पताल में डॉक्टर के माध्यम से बिजनौर निवासी दलाल शबी शशि से हुआ. भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए दलाल व डिकॉय के बीच 72 हजार रुपये में सौदा तय हुआ. उसने महिला डिकॉय को बिजनौर के स्टैंड पर बुलाया. मंगलवार को सोनीपत से रविंद्र व विकास महिला डिकॉय को लेकर बिजनौर के स्टैंड पर पहुंचे, जहां उन्हें दलाल शबी शशि मिली. इसके बाद महिला दलाल तीनों को लेकर धामपुर के पास सिटी कॉलोनी में एक घर के अंदर गई. 
गर्भ में बेटा होने की दी जानकारी
वहां मनोज नाम के युवक ने बिना किसी कागजी कार्रवाई के महिला का अल्ट्रासाउंड किया और गर्भ में बेटा होना बताया. इसके बाद मनोज पोर्टेबल मशीन को छोड़कर भाग गया. जब टीम ने छापा डाला वहां से महिला दलाल और सोनीपत निवासी रविंद्र व विकास को गिरफ्तार किया गया और मशीन को बरामद कर लिया गया. इसके बाद टीम ने दलाल के पास से 500 रुपये, रविंद्र से 17 हजार रुपये और विकास से 10 हजार रुपये बरामद किए. तीनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया. फिलहाल इस मामले में धामपुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है.
सोनीपत के पीएनडीटी अधिकारी सुमित कौशिक ने बताया कि बिजनौर के धामपुर के पास सिटी कॉलोनी स्थित घर में पोर्टेबल मशीन से भ्रूण जांच की गई. इसके बाद महिला दलाल तीनों को लेकर धामपुर के पास सिटी कॉलोनी में एक घर के अंदर गई. वहां मनोज नाम के युवक ने बिना किसी कागजी कार्रवाई के महिला का अल्ट्रासाउंड किया और गर्भ में बेटा होना बताया. इसके बाद मनोज पोर्टेबल मशीन को छोड़कर भाग गया. जब टीम ने छापा डाला तो वहां से महिला दलाल और सोनीपत निवासी रविंद्र व विकास को गिरफ्तार किया गया और मशीन को बरामद कर लिया गया.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News