'ये संप्रभुता पर सीधा हमला…', भारत ने पाकिस्तान को लगाई कड़ी फटकार, अफगानिस्तान पर हमले को बताया गैर-जिम्मे – India.Com

India-Pakistan News: भारत ने अफगानिस्तान के अंदर पाकिस्तान की तरफ से किए गए हवाई हमलों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस कार्रवाई को अफगानिस्तान की संप्रभुता पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि ऐसे कदम पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा हैं. भारत ने इस घटना में मारे गए नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान का ये कदम उसकी लगातार गैर-जिम्मेदाराना नीति को दर्शाता है. भारत का कहना है कि अपनी आंतरिक समस्याओं का समाधान सीमाओं के बाहर सैन्य कार्रवाई के जरिए ढूंढ़ना किसी भी स्थिति में उचित नहीं माना जा सकता. भारत ने दोहराया कि वो अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा.

इससे पहले अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार ने भी पाकिस्तान के इस कदम का विरोध दर्ज कराया. काबुल में पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर औपचारिक आपत्ति जताई गई. अफगान पक्ष का आरोप है कि पूर्वी प्रांतों में हुए हवाई हमलों में कई नागरिकों की जान गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं.

अफगान अधिकारियों ने दावा किया कि जिन इलाकों में हमला हुआ, वहां आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाया गया. उनका कहना है कि ये अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय सिद्धांतों का उल्लंघन है. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर बिना पर्याप्त सबूत अपने आंतरिक सुरक्षा संकट का दोष पड़ोसी देश पर डालने का भी आरोप लगाया.
दूसरी तरफ पाकिस्तान ने इस सैन्य कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि ये एक खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया अभियान था. पाकिस्तान का दावा है कि हाल ही में कराची में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्रवाई की. उस हमले में सुरक्षा बलों के जवानों और हमलावरों की मौत हुई थी. पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि सीमा पार मौजूद आतंकी ठिकानों के खिलाफ ये अभियान चलाया गया.

हालांकि, भारत ने साफ किया है कि किसी भी देश की संप्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिए और क्षेत्रीय विवादों का समाधान बातचीत और अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में होना चाहिए. विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटनाक्रम से दक्षिण एशिया में सुरक्षा और कूटनीतिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं. अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर इस बात पर होगी कि दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News