हनुमाननगर:एम्स निर्माण के लिए जन सत्याग्रह – Live Hindustan

सुधीर पाठक,हनुमाननगर। दरभंगा एम्स बनाओ अभियान, नागरिक समाज, दरभंगा के आह्वान पर एम्स निर्माण को लटकाने के विरोध में और प्रधानमंत्री की घोषणा अनुसार समय से पूरा करने की मांग को लेकर पोलो मैदान, लहेरियासराय स्थित धरनास्थल पर दो दिवसीय जन सत्याग्रह सोमवार से शुरू हुआ। अभियान के संयोजक उमेश राय के नेतृत्व में आयोजित सत्याग्रह सभा में सीपीआई के जिला सचिव नारायण जी झा ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले 13 नवंबर 2024 को एम्स के शिलान्यास के मौके पर प्रधानमंत्री ने तीन वर्ष में निर्माण पूरा करके चिकित्सा प्रारम्भ करने की घोषणा की, पर अभी तक मिट्टी भराई भी शुरू नहीं हुई।

सरकार प्रधानमंत्री की घोषणा अनुरूप तीन वर्ष के अंदर इलाज शुरुआत कराने की व्यवस्था करे।सीपीएम के जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप भगत ने कहा कि दरभंगा एम्स के साथ घोषित अन्य एम्स में इलाज भी शुरू हो गया, लेकिन दरभंगा एम्स के सिर्फ मुख्य दरवाजे का निर्माण हुआ है। अन्य वक्ताओं में गोपाल ठाकुर, सुजीत कुमार आचार्य, लक्ष्मेश्वर सिंह ‘पप्पू’, सुभाष पासवान, रामवृक्ष यादव, गंगा मंडल, विश्वनाथ मिश्र, वरुण कुमार झा, सुजीत झा, मणिकांत झा, राम चंद्र यादव, प्रो. राहत अली, राधे श्याम सिंह, बीरेंद्र यादव, शौकत अली, शिव कुमार सिंह, हरे कृष्ण राम, मुरतुजा राइन आदि थे।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News