गुरुग्राम में चलती कार की छत पर स्टंट, पुलिस ने दर्ज किया केस- VIDEO – Live Hindustan

सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने के चक्कर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने अब पूरी तरह सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चलती कार की छत पर बैठकर सफर करने और स्टंट करने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका तुरंत संज्ञान लेते हुए सदर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक हाईवे पर चलती गाड़ी की छत पर बैठकर खतरनाक स्टंट कर रहा है, जिससे न सिर्फ उसकी जान को खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों का जीवन भी गंभीर संकट में पड़ गया था।
पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर ली है और उसे नियमानुसार नोटिस जारी किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों पर चलते वाहन की छत पर बैठना, लापरवाही से गाड़ी चलाना, ओवरस्पीडिंग करना या दूसरों की जान-माल को खतरे में डालना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस बीच गुरुग्राम की चमचमाती और रफ्तार भरने वाली सड़कें अब जिंदगी के लिए सबसे बड़ा खतरा बनती जा रही हैं। सड़क सुरक्षा समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर की सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में पिछले वर्षों के मुकाबले नौ फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते दो वर्ष के दौरान अलग-अलग हादसों में 952 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर की चार सड़कों पर 20 फीसदी से अधिक सड़क हादसे रात के समय में हुए है।
आंकड़ों के मुताबिक, पैदल राहगीरों की मौत के मामलों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साल 2024 में 180 पैदल राहगीरों की सड़क हादसों में मौत हो गई थी जबकि साल 2025 में यह आंकडा बढ़कर 198 तक जा पहुंचा। सड़कों को गाड़ियों की रफ्तार के हिसाब से तो चौड़ा और सिग्नल-फ्री बना दिया गया। सड़क हादसों में सिर्फ मौतें ही नहीं बढ़ी हैं, बल्कि गंभीर रूप से घायल होने वालों की संख्या में भी 15 फीसदी का इजाफा हुआ है।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News