Purnia News राष्ट्रीय साधक सम्मान को लेकर तरुणोदय की तैयारी – Live Hindustan

Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हिन्दी साहित्य संगठन तरुणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद खगहा मीरगंज की कार्यकारिणी की बैठक अशोक कुमार आलोक की अध्यक्षता में शांति संगीत महाविद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई । उपस्थित सभी सदस्यों ने 27 सितंबर को तरुणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद के 34 वां वार्षिक अधिवेशन, कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कुल सात सम्मान प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर देश-विदेश के हिन्दी साहित्य साधकों, साहित्यिक संगठनों, हिंदी पत्रिका के संपादकों को उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा। जिसमें राष्ट्र गौरव हिन्दी साहित्य सम्मान, साहित्य गौरव सम्मान, संपादक शिरोमणि सम्मान, हिन्दी साहित्य संगठन श्री सम्मान, काव्य श्री सम्मान, बाल साहित्य गौरव सम्मान और तरुणोदय साहित्य सम्मान शामिल है।
प्रकाशित पुस्तकों, पत्रिका की दो प्रतियाँ, संक्षिप्त परिचय, दो फोटो के साथ अध्यक्ष तरुणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद खगहा मीरगंज पूर्णिया के पते पर डाक द्वारा 31 अगस्त तक प्राप्त होना अनिवार्य है । आयोजित सम्मान समारोह में अतिथि साहित्यकारों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था परिषद की ओर से करने का निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि महान गज़लकार सह छन्द-मर्मज्ञ वरिष्ठ कवि बाबा बैद्यनाथ झा, विशिष्ट अतिथि देहरादून में निवास कर रही गज़लकार एवं कवयित्री उषा झा रेणु थी। पंडित चंद्रशेखर झा, पूर्व अध्यक्ष गंगेश पाठक , डा. गजाधर यादव एवं सुनील समदर्शी आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए थे ,जबकि संस्था के संस्थापक कवि गीतकार कैलाश बिहारी चौधरी कार्यक्रम संचालन कर रहे थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News