यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय अयोध्या में हाउस अरेस्ट, कांग्रेस सांसदों के दौरे से पहले बड़ा एक्शन – AajTak

Feedback
यूपी में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर सियासत जारी है. इस बीच कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. अजय राय को अयोध्या के होटल पद्म श्री पैलेस में रखा गया है.
दरअसल कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें पार्टी के सांसद और विधायक भी हैं, राम मंदिर दर्शन करने मंगलवार को अयोध्या पहुंच रहा है. इसी तैयारी के सिलसिले में अजय राय अयोध्या पहुंचे थे, जहां उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया.
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में यूपी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी शामिल हैं. ये लोग सुबह करीब 9.30 अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे.
9 सदस्यीय इस टीम में अमेठी के सांसद किशोरी लाल, सीतापुर के सांसद राकेश राठौर, प्रयागराज के सांसद उज्जवल रमण सिंह और बाराबंकी के सांसद तनुज पूनिया भी शामिल हैं.
बैंकिंग सिस्टम तक पहुंची जांच
इधर, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब तेजी से बैंकिंग सिस्टम की ओर बढ़ गई है. पुलिस ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए करीब 6 से 7 बैंकों को नोटिस जारी किया है. इनमें प्रमुख रूप से एसबीआई, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं. इन बैंकों से राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े खातों, लॉकर और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का पूरा रिकॉर्ड तलब किया गया है.
पुलिस और जांच एजेंसियां अब ट्रांजैक्शन ट्रेल के जरिए पूरे पैसे के मूवमेंट को ट्रेस करने में जुटी हैं. साथ ही आरोपियों और ट्रस्ट से जुड़े अन्य लोगों के बैंकिंग और वित्तीय रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है. अधिकारियों का मानना है कि बैंक डिटेल्स सामने आने के बाद इस मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं और जांच की दिशा और अधिक स्पष्ट होगी.
पुलिस ने बैंकों को नोटिस जारी करने के बाद अब बैंक कर्मचारियों और कैश हैंडलिंग में शामिल स्टाफ की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है. जांच का फोकस इस बात पर है कि दान की गिनती, उसकी सुरक्षा और बैंक तक पहुंचाने की प्रक्रिया में किन स्तरों पर लापरवाही या संभावित मिलीभगत हुई.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News