22Scope News
बिहार न्यूज़ – झारखंड न्यूज़
रांची. खरसावां गोलीकांड के शहीदों को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, मीरा मुंडा, उदय सिंहदेव एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद बेदी पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज ही के दिन 1 जनवरी 1948 को आजाद भारत में पहली गोली कांड की घटना इस स्थान पर हुई थी और अनगिनत लोग मारे गए थे।
उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि यहां वर्षों से 1 जनवरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की परंपरा और स्थान की गरिमा को बनाए रखने के लिए हम सब ने प्रयास किया है। देश में कांग्रेस कालीन सरकार ने गोली चलवाई थी। धरती पुत्रों ने अपना बलिदान देकर इस स्थान को एक प्रेरणास्थल के रूप में परिवर्तित कर दिया। लंबे कालखंड तक इस स्थान की महानता विभिन्न सरकारों ने नजर अंदाज किया। पूर्व में इस स्थान पर बाजार लगता था, जिससे शहीद स्थल की गरिमा धूमिल होती थी।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनता ने मुझे जब इस क्षेत्र का जनप्रतिनिधि चुना तो स्थान की गरिमा को बनाए रखने के लिए भरपूर कोशिश की। इस बात की खुशी है कि आज हजारों की तादाद में लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नए साल में आते हैं। आज समस्त देश शोक मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन के सम्मान में 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित होने के बाद भी जगह-जगह विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर लगे हैं। इसमें कहीं ना कहीं प्रशासनिक विफलता परिलक्षित होती है।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह भी दर्शाता है कि उन राजनीतिक दलों को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के प्रति संवेदना नहीं है। राष्ट्रीय शोक के समय हमारा आचरण कैसा होना चाहिए, इसकी जानकारी राजनीतिक दलों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को होनी चाहिए। हम किसी को सम्मान नहीं दे सकते तो हम सम्मान के हकदार भी नहीं है। उन्होंने कहा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर भारत सरकार देश भर के शहीदों को चिन्हित कर उन्हें सम्मान देने का निर्णय लिया है। उन्होंने राज्य सरकार से इसमें सहयोग करने की अपील की है।
रांची: रांची-बनारस बंद भारत ट्रेन का ऑनलाइन शुभारंभ 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, रांची से यह ट्रेन सुबह 5.10 बजे खुलेगी व बनारस […]
रांची: केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रविवार को रांची-खूंटी फोरलेन बाईपास रोड की नींव रखेंगे। वे रांची-खूंटी रोड का चौड़ीकरण और खूंटी-कर्रा-बेड़ो […]
रांचीः पूर्व गृह सचिव अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार को आज ईडी ने पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया है। प्रीति कुमार से आज […]
“Stay updated with the latest news from Bihar and Jharkhand on 22scope. Watch live TV for real-time updates on regional news, crime, politics, sports, entertainment and more…
Visit our Channel : https://www.youtube.com/@22SCOPE for latest News
Editor : Gangesh Gunjan Katariar
Owner : Rajesh K Singh