दिल्ली में फिर पकड़े गए बांग्लादेशी, होटलों से हिरासत में लिए गए 11 लोगों को किया गया डिपोर्ट – Aaj Tak

Feedback
दिल्ली पुलिस द्वारा दक्षिण-पश्चिम जिले में अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही निरंतर कार्रवाई के तहत एंटी-स्नैचिंग सेल की टीम ने 11 बांगलादेशी नागरिकों को पहचान कर उन्हें डिपोर्ट कर दिया है. वे अवैध रूप से दिल्ली के होटलों में रह रहे थे. एंटी-स्नैचिंग सेल की टीम द्वारा की गई इस सत्यापन ड्राइव के दौरान, इन बांगलादेशी नागरिकों की पहचान की गई और उन्हें बांगलादेश भेज दिया गया. 
दक्षिण-पश्चिम जिले के उपायुक्त (डीसीपी) सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि महिपालपुर क्षेत्र में अवैध अप्रवासियों के वीजा समाप्त होने के बावजूद उनके मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस दल ने 11 लोगों को हिरासत में लिया, जो कि समाप्त वीजा के साथ बांग्लादेशी नागरिक पाए गए.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी संत चिन्मय दास के वकील को कोलकाता के अस्पताल में कराया गया एडमिट, सीने में दर्द की शिकायत
पर्यटक वीजा लेकर आए थे भारत
पूछताछ के दौरान, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने भारत आने के लिए पर्यटक वीजा लिया था और वीजा समाप्ति के बाद भी देश नहीं छोड़ा था. जांच और पूछताछ के बाद, कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और उनकी निर्वासन की प्रक्रिया एफआरआरओ के माध्यम से पूरी की गई. डीसीपी चौधरी ने यह भी कहा कि पुलिस अन्य अवैध अप्रवासियों की पहचान करने और उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने की कोशिश कर रही है.
इससे पहले 31 दिसंबर को दिल्ली पुलिस ने तीन बांग्लादेशी अप्रवासियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक मां-बेटे की जोड़ी और एक अन्य व्यक्ति शामिल थे, जो लंबे समय से दक्षिण पश्चिम दिल्ली में रह रहे थे.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: TMC की प्रधान पर लगा बांग्लादेशी घुसपैठिया होने का आरोप… जानें क्या है पूरा मामला
निर्वासित किए गए बांगलादेशी नागरिकों के नाम:
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News