Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: 'पूरी ताकत से काम करूंगी', डिप्टी CM बनने पर सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रि – ABP News

एनसीपी के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है. शनिवार को एनसीपी की बैठक में सुनेत्रा पवार को एनसीपी का विधायक दल का नेता चुना गया था. अजित पवार के प्लेन क्रैश हादसे में निधन के बाद अब सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया है.
अजित पवार के निधन से बारामती के लोगों में शोक का माहौल है. इसी कारण सुनेत्रा पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की विधायक दल की प्रमुख चुनी जाएंगी. इसके बाद उन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है.
मुंबई में एनसीपी विधायकों की बैठक
इससे पहे एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, सांसद प्रफुल पटेल, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. विचार-विमर्श के बाद, एनसीपी के शीर्ष नेताओं ने आज दोपहर विधायकों की बैठक बुलाई है. 
कैसा रहा है सुनेत्रा पवार की राजनीतिक सफर 
बता दें कि बारामती के पवार परिवार की बहू सुनेत्रा पवार बारामती लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले सामाजिक कार्यों में सक्रिय थीं. उन्होंने 2024 के बारामती लोकसभा चुनाव में सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजा.
डिप्टी सीएम बनने पर सुनेत्रा पवार ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता और सभी सहयोगियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथियों ने मुझ पर जो विश्वास रखा है, उस पर खरा उतरने के लिए मैं पूरी क्षमता से कार्य करूंगी, यह वचन देती हूं.”
सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर शरद पवार गुट की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. एनसीपी (SCP) सांसद फौजिया खान ने दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने पर कहा कि मैं सुनेत्रा को शुभेच्छा देना चाहती हूं कि वे पहली महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनी हैं. ये हमारे लिए सम्मान की बात है, लेकिन उनके सामने चुनौतियां बहुत रहेंगी। मुझे विश्वास है कि वे सक्षमता के साथ इसका सामना करेंगी. उन्होंने एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर चल रही चर्चाओं पर कहा कि अजित पवार की ये अंतिम इच्छा थी. मैं आशा करती हूं कि सुनेत्रा ताई इसका सम्मान करेंगी.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News