जयपुर की फैक्ट्री में धमाका, टीनशेड उड़ा,दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत – AajTak

Feedback
जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर में हुए जोरदार धमाके से बड़ा हादसा हो गया. धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री का टीनशेड उड़ गया और एक दीवार पूरी तरह जमींदोज हो गई. इस दर्दनाक हादसे में मैनेजर विनोद गुप्ता और मजदूर शिबू की मौत हो गई. फैक्ट्री के दो अन्य मजदूर घायल हो गए.
जानकारी के अनुसार धमाका ऑक्सीजन सिलेंडर में हुआ, जिससे फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई. तेज धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी. धमाके के बाद दीवार गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए.
हादसे में मजदूर और मैनेजर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. फिलहाल हादसे के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.
(यह खबर अपडेट हो रही है)
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News