Smart TV खरीदने का प्लान है, तो कम दाम में महंगे टीवी खरीदने के लिए तैयार हो जाइए। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Amazon और Flipkart पर शुरू होने सेल में Hisense और Toshiba के महंगे टीवी बड़े डिस्काउंट के साथ मिलेंगे। दरअसल, हाइसेन्स और तोशिबा टीवी ने स्वतंत्रता दिवस के खास ऑफर्स की घोषणा की है। ये ऑफर्स अमेजन की ‘ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल’ (7 अगस्त से शुरू) और फ्लिपकार्ट की ‘फ्रीडम सेल’ (8 अगस्त से शुरू) के दौरान उपलब्ध होंगे, जिससे ग्राहक बेहतरीन कीमतों पर प्रीमियम टेक्नोलॉजी के साथ अपने घरों को अपग्रेड कर सकेंगे।
स्वतंत्रता दिवस कैंपेन के तहत, ग्राहक भारत में Hisense के टीवी, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन और दूसरे होम अप्लायंसेस की एक बड़ी रेंज पर 40% तक की छूट, 8000 रुपये तक का कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 3500 रुपये तक के एडिशनल कूपन डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। यही ऑफर भारत में लॉन्च किए गए Toshiba TV मॉडल की पूरी रेंज पर भी उपलब्ध होंगे। ये ऑफर ग्राहकों को होम एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में Hisense और Toshiba TV के लेटेस्ट इनोवेशन का अनुभव करने का शानदार मौका देते हैं।
Samsung फैन्स के लिए अच्छी खबर है। सैमसंग ग्राहकों को अपने महंगे स्मार्ट टीवी बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका दे रहा है। दरअसल, सैमसंग इंडिया ने Vision AI टेक्नोलॉजी वाले अपने नए बड़े-स्क्रीन वाले TV को प्रमोट करने के लिए “Big Celebration, Bigger Screen, Biggest Emotions” नाम से एक शानदार नया कैंपेन शुरू करने की घोषणा की है। यह कैंपेन ग्राहकों को प्रीमियम टेलीविजन पर अपग्रेड करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जो घर पर एंटरटेनमेंट का ज्यादा स्मार्ट और शानदार एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं।
ग्राहक चुनिंदा सैमसंग विजन एआई बिग टीवी पर कई रोमांचक ऑफर का आनंद ले सकते हैं, जिसमें 1,02,990 रुपये तक के साउंडबार फ्री, 5,29,990 रुपये तक के स्मार्ट टीवी फ्री, 20% तक का कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 36 महीने तक की ईएमआई शामिल हैं। इसके अलावा, कैंपेन सैमसंग टीवी प्लस, सैमसंग केयर प्लस, सैमसंग फाइनेंस प्लस, सैमसंग साउंड प्लस, सैमसंग आर्ट प्लस और सात साल तक के ओएस अपग्रेड जैसे बेहतरीन बेनिफिट्स प्रदान करता है। विजन एआई-पावर्ड टीवी की रेंज देशभर में सैमसंग रिटेल स्टोर्स, सैमसंग डॉट कॉम, Flipkart और Amazon पर उपलब्ध है।
अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अपना
नया टीवी
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play