भारत का 'अग्नि' प्रहार… दागी बैलिस्टिक मिसाइल, 4000 किमी दूर बैठे दुश्मन की अब खैर नहीं – livehindustan.com

भारत ने बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-4’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह लॉन्च स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) की देखरेख में संपन्न हुआ। परीक्षण के दौरान मिसाइल के सभी ऑपरेशनल और तकनीकी पैरामीटर पूरी तरह सही साबित हुए।
रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक बयान में कहा गया कि अग्नि-4 के इस सफल प्रक्षेपण ने भारत की सामरिक निवारक क्षमता को और मजबूत किया है। मिसाइल ने निर्धारित प्रक्षेप पथ पर उड़ान भरी और सभी लक्ष्य हासिल किए। यह परीक्षण देश की परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल श्रृंखला की विश्वसनीयता को दोहराता है।
अग्नि-4 दो चरण वाली ठोस ईंधन वाली इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता करीब 4000 किलोमीटर है। लगभग 20 मीटर लंबी और 17000 किलोग्राम वजन वाली यह मिसाइल परमाणु व पारंपरिक दोनों तरह के वारहेड ले जाने में सक्षम है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित इस मिसाइल को सड़क मोबाइल लॉन्चर से दागा जा सकता है, जिससे इसकी तैनाती आसान और तेज हो जाती है।
स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड, जो भारत की परमाणु डिलीवरी प्रणालियों का संरक्षक है, ने इस परीक्षण को अंजाम दिया। यह कमांड नियमित रूप से अग्नि श्रृंखला की मिसाइलों के यूजर ट्रायल आयोजित करता है, ताकि उनकी ऑपरेशनल तैयारियों की पुष्टि हो सके। अग्नि-4 इससे पहले भी कई सफल परीक्षणों से गुजर चुकी है, जिनमें 2022 और 2024 के परीक्षण शामिल हैं।
यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब भारत अपनी सामरिक मिसाइल क्षमताओं को लगातार अपग्रेड कर रहा है। अग्नि श्रृंखला (अग्नि-1 से अग्नि-5 तक) देश को अलग-अलग दूरी के लक्ष्यों पर सटीक हमला करने की क्षमता प्रदान करती है। अग्नि-4 अग्नि-3 और अग्नि-5 के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है, जो क्षेत्रीय और उससे आगे के खतरों का प्रभावी जवाब देने में सक्षम है।
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News