Feedback
उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है. एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उसकी 45 वर्षीय पत्नी पड़ोसी युवक के साथ प्रेम संबंध में उसे छोड़कर चली गई है. पीड़ित पति का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि वह पहले भी कई बार घर से जा चुकी है. अब उसने केस दर्ज करने की मांग की है.
मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र का है. पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाले युवक नीरज से अफेयर चल रहा है. आरोप है कि 28 जनवरी को युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद उसने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी.
पुलिस से शिकायत में पीड़ित ने कहा कि ‘साहब, पत्नी की आशिकी से तंग आ चुका हूं. वह प्रेम संबंध में कई बार पड़ोसी युवक के साथ भाग चुकी है. हर बार खोजकर घर लाता हूं. पत्नी के गलती मान लेने और लोकलाज के डर से अब तक शिकायत नहीं की. लेकिन अब हद हो गई. पत्नी फिर से प्रेमी के साथ भाग निकली. आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लीजिए.’
यह भी पढ़ें: पति से संबंध बना रही थी, तभी काट दिया गला, फिर प्रेमी संग भी बनाए… भांजे से अफेयर वाली कहानी में खुलासा
पति का कहना है कि वह इस स्थिति से मानसिक रूप से बेहद परेशान है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश के लिए टीम लगाई गई है और जल्द ही बरामदगी का प्रयास किया जाएगा.
क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिवांक सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच चौकी प्रभारी शमसाबाद अतुल श्रीवास्तव को सौंपी गई है. पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज करेगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू