MP Breaking News LIVE: आज सागर दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, पढ़ें 1 फरवरी की बड़ी खबरें – Zee News

MP News Today Live Updates: आज रविवार को मध्य प्रदेश में राजनीति से लेकर मौसम तक कई खबरें सुर्खियों में हैं. अगर आप हर छोटे-बड़े जिले की सभी खबरें एक साथ जानना चाहते हैं, तो Zee MPCG लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए…
 
Trending Photos
MP News Updates: 1 फरवरी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सागर जिले के दौरे पर रहेंगे. सीएम सागर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे. वहीं मध्यप्रदेश की मौसम की बात करें तो आज 15 जिलों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. श्योपुर और मुरैना में ओले गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आगामी चार दिनों तक बेमौसम बारिश की संभावना बनी रहेगी. इस दौरान भोपाल और इंदौर सहित कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलावों से लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तक बहुत कुछ हो रहा है. अपराध और मौसम से जुड़ी कई खबरें भी सुर्खियों में हैं. सभी बड़े और छोटे जिलों की ताज़ा खबरों के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…

 

Add Zee News as a Preferred Source

खरगोन में गर्म पानी के टब में गिरने से तीन साल की मासूम की मौत
खरगोन जिले के झिरन्या थाना क्षेत्र के रूफाटा ग्राम में नहलाने के लिए रखे गर्म पानी के टब में गिरने से तीन साल की मासूम बालिका की मौत. घर में ही नहलाने के लिए गर्म पानी टब में रख मां ठंडा पानी मिलाने का लेने गई तब तक खेलते हुए बालिका टब में गिर गई.
माघी पूर्णिमा पर चित्रकूट में दिखा आस्था का संगम
माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को धार्मिक नगरी चित्रकूट में गहरी आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. कड़ाके की ठंड और सुबह के घने कोहरे के बावजूद हजारों श्रद्धालु दूर-दराज से चित्रकूट पहुंचे. श्रद्धालुओं ने पवित्र मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर भगवान कामतानाथ की परिक्रमा की और परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.
उज्जैन में मावठे की बारिश, 3 फरवरी तक रहेगा असर
उज्जैन में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. सुबह 9 बजे से शहर के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. इस बारिश को मौसम विज्ञान की भाषा में मावठे की बारिश कहा जा रहा है. जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक आरपी गुप्त ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रतिचक्रवात की स्थिति बनी है. इसके चलते अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है, जिससे उज्जैन सहित आसपास के इलाकों में बादल और बारिश की स्थिति बनी हुई है.
इंदौर में 12 साल के अली कादरी का शव पलंग पेटी में मिला
इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र की श्री नगर कॉलोनी में रहने वाले 12 साल के अली कादरी का शव कॉलोनी की ही श्रीदेवी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में पलंग पेटी से बरामद हुआ है। बच्चे के शव पर वार किए जाने के कई निशान हैं, जब तलाशी जारी थी तब पलंग पेटी पर एक महिला सोई हुई थी, पुलिस ने इसी फ्लैट में रहने वाले एक युवक सहित एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है.
 
राजिम कुंभ मेला के लिए आज से चलेगी कुंभ मेला स्पेशल मेमू ट्रेन
1 से 15 फरवरी तक कुंभ मेला स्पेशल मेमू ट्रेन चलाई जाएगी, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की अतिरिक्त रेल सेवा मिलेगी. यह  स्पेशल मेमू मंदिरहसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर और मानिकचोरी में रुकेगी.
आज से राजिम कुंभ कल्प मेले की शुरुवात, देश-विदेश से  लाखों श्रद्धालू पहुंचेंगे राजिम
 श्रद्धा और आस्था का प्रतीक राजिम कुंभ कल्प की आज से शुरुवात हो गई है, राजिम कुंभ कल्प में शामिल होने के लिए देश विदेश के लाखों श्रद्धालू राजिम पहुचेंगे, श्रद्धालूओं के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने का सिलसिला सुबह 4 बजे से ही शुरु हो गया है, जो आज दिनभर जारी रहेगा.
LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा; इंदौर-भोपाल में कितनी हो गई कीमत
केंद्र सरकार के बजट ऐलान से ठीक पहले महंगाई ने एक और झटका दिया है. तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है.
भोपाल में घर में खून से लथपथ मिला था 12 साल का इब्राहिम
भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीसरे कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र इब्राहिम की सिर में गोली लगने से जान चली गई. इस मामले में अब मृतक बच्चे के पिता का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अवैध पिस्टल से गोली चलने की जानकारी दी है.
MP के 15 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदली है. रविवार को 15 जिलों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. श्योपुर और मुरैना में ओले गिरने की भी संभावना है. तूफान के दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों तक बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे, जबकि कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहेगा.
 
सागर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव 
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सागर जिले के दौरे पर रहेंग. अपने प्रवास के दौरान वे भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे सागर के पीटीसी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा सीएम  रूद्राक्ष धाम में  आयोजित श्रीराम कथा और श्री हनुमान प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम के साथ पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह भी शामिल होंगे.
 
 
 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News