—विज्ञापन—
AAM Budget 2026, FM Nirmala Sitharaman Speech Live Updates: देश को जिस बजट का बेसब्री से इंतजार था, आज उस पर से पर्दा उठने वाला है. आज 1 फरवरी दिन रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 2026-27 वित्त वर्ष का बजट पेश करेंगी. संसद में बजट सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा. अच्छी खबर ये हैं कि आम आदमी के लिए इस बजट को हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से ‘यूनियन बजट मोबाइल ऐप’ पर उपलब्ध कराया जाएगा.
वहीं केंद्र की मोदी सरकार के इस बजट से सिर्फ आम आदमी को ही नहीं, बल्कि शेयर बाजार, सैलरिड क्लास और व्यापारियों को भी काफी उम्मीदें हैं. निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार सदन में बजट पेश करने जा रही हैं, जो एक रिकॉर्ड होगा. आज बजट पेश करके वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी, जिन्होंने अपने सभी कार्यकाल में 9 बार बजट पेश किया था. लिस्ट में पहले नंबर पर 10 बजट पेश करने वाले मोरारजी देसाई का नाम है.
इस बार का केंद्रीय बजट 2026 अर्थव्यवस्था को मजबूत गति देने और राजकोषीय अनुशासन बनाए रखने पर केंद्रित रहने की उम्मीद है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह बजट 7-7.5% जीडीपी वृद्धि को ध्यान में रखकर बनाया गया है. बजट 2026 से मिडिल क्लास की नजरें व्यक्तिगत इनकम स्लैब में बदलाव, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाने और नई टैक्स व्यवस्था में छूट पर टिकी हैं. पुरानी व्यवस्था को जारी रखने की संभावना है, साथ ही सीनियर सिटिजन और लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए रियायतें मिल सकती हैं. जॉइंट टैक्सेशन जैसे विकल्प भी चर्चा में हैं, जो उपभोग बढ़ावा देंगे.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026 को पेश करने के दौरान 75 वर्ष पुरानी एक परंपरा को तोड़ सकती हैं. पारंपरिक रूप से बजट भाषण के पार्ट-A में नीतिगत और आर्थिक घोषणाएं प्रमुखता पाती रहीं, जबकि पार्ट-B सिर्फ टैक्स सुधारों और नीतिगत ऐलानों तक सीमित रहता था. सूत्रों के अनुसार, इस बार पार्ट-B में भारत के आर्थिक भविष्य की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी. पार्ट-B में छोटे टार्गेट्स के साथ-साथ लॉन्ग टर्म के प्लान पर भी फोकस किया जाएगा. भारत और विदेश के आर्थिक जानकार इस बदलाव पर पैनी नजर रखे हुए हैं.
आज बजट से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

#watch | Delhi: On #unionbudget2026, Congress MP Shashi Tharoor says, "We are all looking forward to hearing what the Finance Minister has to tell us. The Economic Survey projects good economic growth…Whether that growth is going to be accompanied by jobs? Jobless growth… pic.twitter.com/u44ZtgUj6K
— ANI (@ANI) February 1, 2026

#watch | Delhi | On Union Budget 2026-27, Samajwadi Party MP Akhilesh Yadav says," What expectations can we have from the budget being presented by the govt from whom we don't have any expectations?… In the last few budgets we have seen, it was for only 5% of the people. The… pic.twitter.com/t1ndqSlz52

#watch | #unionbudget2026 | Union Minister Gajendra Singh Shekhawat says, "Have faith. The goal with which the Govermment has been working for the last 11 years, to make this Viksit Bharat – since 2014 all Budgets have been the steps towards that goal. This Budget too will be… pic.twitter.com/vfe64ZEk5c

#watch | On #unionbudget2026, Union Minister Shivraj Singh Chouhan says, "Viksit aur Aatmanirbhar Bharat ka Budget." https://t.co/1SRoyfM9WO pic.twitter.com/TvEHXcgHYo
— ANI (@ANI) February 1, 2026
#watch | On #unionbudget2026, Union Minister Shivraj Singh Chouhan says, "Viksit aur Aatmanirbhar Bharat ka Budget." https://t.co/1SRoyfM9WO pic.twitter.com/TvEHXcgHYo
#unionbudget2026 | Union Minister Kiren Rijiju says, "It will be a historic budget. The PM's 'Reform Express' will move forward speedily towards Viksit Bharat." pic.twitter.com/GPjAUzfdZj
— ANI (@ANI) February 1, 2026
#unionbudget2026 | Union Minister Kiren Rijiju says, "It will be a historic budget. The PM's 'Reform Express' will move forward speedily towards Viksit Bharat." pic.twitter.com/GPjAUzfdZj
#watch | Delhi | On #unionbudget2026, Samajwadi Party MP Ram Gopal Yadav says," We have no expectations." pic.twitter.com/pcIf8MqYTF
— ANI (@ANI) February 1, 2026
#watch | Delhi | On #unionbudget2026, Samajwadi Party MP Ram Gopal Yadav says," We have no expectations." pic.twitter.com/pcIf8MqYTF
#watch | On #unionbudget2026, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "I don't have much expectations, but let's see." pic.twitter.com/S6bweRs3Ss
— ANI (@ANI) February 1, 2026
#watch | On #unionbudget2026, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "I don't have much expectations, but let's see." pic.twitter.com/S6bweRs3Ss
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर वित्त मंत्री को बजट पेश करने के लिए आमंत्रित करते हैं. इसके बाद निर्मला सीतारमण अपना बजट भाषण शुरू करती हैं. यह आमतौर पर 90 मिनट से 2 घंटे तक चलता है. निर्मला सीतारमण के नाम सबसे लंबा बजट भाषण (2 घंटे 42 मिनट) देने का रिकॉर्ड है.
बजट से पहले कैबिनेट की विशेष बैठक शुरू हो गई है. कुछ देर में बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण संसद पहुंच गई हैं. 10:15 बजे कैबिनेट की विशेष बैठक शुरू होगी.
सोने का भाव 139,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी का भाव 265,652 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है.
आज बजट के दिन सर्राफा बाजार में सचमुच ‘भूकंप’ जैसी स्थिति है. सोने और चांदी की कीमतों में जो गिरावट आई है, उसे विशेषज्ञ दशकों की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक मान रहे हैं.
निर्मला सीतारमण ने बजट से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं. राष्ट्रपति, निर्मला सीतारमण को दही चीनी खिलाकर बजट के लिए शुभकामनाएं देंगी.
शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है. बजट पेश होने में अभी वक्त है. बजट आने के बाद बाजार का रुख बदल सकता है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी टीम (वित्त राज्य मंत्रियों और सचिवों) के साथ नॉर्थ ब्लॉक (वित्त मंत्रालय) से बाहर निकल गई हैं. यहां सबसे पहला फोटो सेशन हुआ है. वित्त मंत्री ने बजट का डिजिटल बही-खाता (टैबलेट) मीडिया को दिखाया.
बजट को लेकर बीजेपी की ओर से भी खास इंतजाम किए गए हैं. सभी बीजेपी प्रदेश कार्यालयों पर बजट भाषण दिखाया जाएगा. कार्यालयों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है. सभी कार्यकर्ताओं को भाषण सुनने का निर्देश दिया गया है.
बजट में ‘वंदे भारत’ और ‘कवच’ (एंटी-कोलिजन तकनीक) के विस्तार के लिए रिकॉर्ड फंड मिलने की उम्मीद है. साथ ही, ग्रीन एनर्जी (सोलर और हाइड्रोजन) पर सरकार का सबसे ज्यादा फोकस रहेगा.
आयुष्मान भारत योजना का कवरेज बढ़ाया जा सकता है ताकि मध्यम वर्ग के अधिक परिवारों और बुजुर्गों को इसका लाभ मिले. हेल्थकेयर खर्च को GDP के 2.5% तक ले जाने का रोडमैप दिख सकता है.
PLI स्कीम के तहत मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए नए सेक्टर्स (जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्सटाइल) में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव का विस्तार हो सकता है. छोटे उद्योगों को AI और क्लाउड सर्विसेज अपनाने के लिए टैक्स ब्रेक या सब्सिडी.
लखपति दीदी स्कीम के तहत 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने के लक्ष्य के साथ स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए फंड बढ़ाया जाएगा. महिला उद्यमियों के लिए विशेष ‘मुद्रा लोन’ की सीमा में बढ़ोतरी हो सकती है.
PM इंटर्नशिप योजना के तहत टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप का दायरा बढ़ाने के लिए अधिक बजट आवंटन संभव है. पहली बार नौकरी जॉइन करने वालों के लिए EPFO से जुड़ी कोई बड़ी स्कीम आ सकती है, जिसमें पहली सैलरी का कुछ हिस्सा सरकार दे.
PM-Kisan सम्मान निधि की सालाना 6,000 की राशि को बढ़ाकर 8,000 से 12,000 करने की जबरदस्त मांग और संभावना है. किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की जा सकती है. कपास की उत्पादकता बढ़ाने और हाई-यील्ड बीजों (High-Yielding Seeds) के लिए नए नेशनल मिशन का ऐलान हो सकता है.
उम्मीद है कि इसे 75,000 से बढ़ाकर 1,00,000 रुपये किया जाएगा. नई व्यवस्था में 12 लाख रुपे से ज्यादा शायद 13-15 लाख तक की आय को टैक्स फ्री करने पर विचार हो सकता है. सेक्शन 80CCD (1B) के तहत रिटायरमेंट सेविंग्स पर मिलने वाली 50,000 रुपये की अतिरिक्त छूट को बढ़ाया जा सकता है.
आज बजट होने के कारण शेयर बाजार खुलेगा. एनएसई और बीएसई दोनों में आज काम होगा. कमोडिट एक्सचेंज एमसीएक्स भी आज खुला रहेगा.
केंद्रीय बजट नजदीक आते ही क्षेत्रीय हवाई संपर्क सरकार की विमानन नीति का प्रमुख पैमाना बन गया है. छोटे शहरों के लोगों के लिए उड़ान को सरल और सस्ता बनाने वाले कदमों की अपेक्षा है. 2017 में शुरू हुई क्षेत्रीय संपर्क योजना UDAN देश के असेवित और अल्प-सेवित क्षेत्रों में हवाई सेवाओं का विस्तार करने के लिए एक बाजार-प्रेरित मॉडल के रूप में तैयार की गई थी.
वरिष्ठ नागरिक उम्मीद कर रहे हैं कि बजट में पुरानी कर व्यवस्था के तहत बचत खाते और सावधि जमा पर ब्याज आय के लिए 80TTB कटौती सीमा को 50,000 रुपये से अधिक किया जाए. वे धारा 80D (स्वास्थ्य बीमा और गंभीर बीमारी) तथा धारा 80DDB (निर्दिष्ट रोगों के उपचार) के तहत चिकित्सा व्यय कटौती में भी वृद्धि चाहते हैं. इसके अलावा, सेवानिवृत्त लोगों के लिए अनुपालन की जटिलताएं कम करने हेतु टीडीएस और टीसीएस नियमों को सरल बनाने की प्रमुख मांग है.
वरिष्ठ नागरिक उम्मीद कर रहे हैं कि बजट में सेवानिवृत्त लोगों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए उच्च कर छूट सीमा पर ध्यान दिया जाए. मुख्य मांगें बुनियादी छूट सीमा में वृद्धि और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत बुजुर्गों के लिए विस्तारित कर लाभ शामिल हैं. इसके अलावा, घर पर देखभाल सेवाओं को समेटने वाली व्यापक स्वास्थ्य योजना की भी आशा है.
बजट 2026 के लाइव ब्लॉग में आपका हार्दिक स्वागत है. केंद्रीय बजट की सभी ताजा और लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें.
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in