Bihar Breaking News Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार वासियों को किया निराश, नीतीश कुमार तो खुश नहीं होंगे – Zee News

Bihar News Today Live Updates: स्वतंत्र भारत में पहली बार आम बजट रविवार को पेश किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के बजट को सदन के पटल पर रखा. इस बार के बजट से बिहार वासियों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन निराशा हाथ लगी है.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: स्वतंत्र भारत में पहली बार आम बजट रविवार को पेश किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के बजट को सदन के पटल पर रखा. इस बार के बजट से बिहार वासियों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन निराशा हाथ लगी है. बिहार के लिए कुछ घोषणाएं जरूर हुई है. इनमें पटना में जहाजों की मरम्मत सुविधाएं बनाने का वादा किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar News Today Live Updates: नीट छात्रा मौत मामले में बड़ा अपडेट
Patna NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत से जुड़े मामले में एक अहम सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यह फुटेज शंभू गर्ल्स हॉस्टल का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, 6 जनवरी को छात्रा पूरे दिन अपने कमरे से बाहर नहीं निकली. पढ़ें पूरी खबर
Bihar Breaking News Live: मोहनपुर गांव में बीएससी नर्सिंग छात्र को सिर में गोली मारकर हत्या
बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में अपराधियों ने बीएससी नर्सिंग के एक छात्र की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने युवक को सिर में गोली मारकर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरी खबर पढ़ें
Bihar News Today Live Updates: तेज प्रताप यादव के बंगले को लेकर भी विवाद
लालू यादव के बड़े बेटे और जेजेडी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है. यह बंगला मंत्री लखेंद्र पासवान को अलॉट हुआ है. अब मंत्री लखेंद्र पासवान ने आरोप है कि बंगले से पंखा, कुर्सी, AC और बल्ब तक गायब हैं. साथ ही बंगले की छत भी क्षतिग्रस्त है, जिससे यह फिलहाल रहने लायक नहीं रह गया है.
Bihar News Today Live Updates: भागलपुर के नवगछिया में दलित टोला में फायरिंग
Bhagalpur News: भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है. नारायणपुर गांव के दलित टोला में खुलेआम फायरिंग हुई है. फायरिंग ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया है, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पढ़े पूरी खबर 
Bihar News Today Live Updates: पटना में सड़क हादसा, 5 की मौत
Patna Road Accident: राजधानी पटना के दानापुर अनुमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत लेखन टोला के पास बीती रात तकरीबन 2 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पढ़े पूरी खबर
Bihar News Today Live Updates: मधेपुरा में कपड़े की दुकान में लगी आग
Madhepura News: बीती देर रात मधेपुरा शहर के सार्वजनिक श्री बड़ी दुर्गा स्थान के समीप मुंबई फैशन कॉर्नर कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली की शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे दुकान मालिक और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है.
Bihar News Today Live Updates: बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा
Begusarai News: बेगूसराय में एक बार फिर सड़क हादसे में एक टेंपो चालक की जान चली गई. साइकिल सवार व्यक्ति को बचाने के क्रम में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
Bihar News Today Live Updates: कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम?
Bihar Weather Update: बिहार के मौसम में बीते कुछ दिनों से लगातार बदलाव जारी है. सुबह-शाम ठंड का एहसास बरकरार है. वही 3 फरवरी को मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. राज्य में आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग पटना ने कुछ जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. पढ़े पूरी खबर
 
 
Bihar News Today Live Updates: पटना में 10वीं के छात्र को चाकुओं से गोदा, मौत
राजधानी पटना के मसौढी थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी और डांक बंगला सड़क के पास कुछ बदमाशों ने एक दसवीं के छात्र को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. आनन-फानन में उसे निजी नर्सिंग होम में प्राथमिक चिकित्सा के बाद पटना एम्स भेजा गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक रोहित कुमार कृष्णापूरी मनिचक मुहल्ले का रहने वाला था और इस बार 10वीं की परीक्षा देने वाला था… पूरी खबर पढ़ें
Bihar News Today Live Updates: मुजफ्फरपुर में 2 दिनों से लापता युवक घायल हालत में बरामद, मौत
मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र से दो दिनों से अपने घर से लापता युवक गंभीर रूप से जख्मी स्थिति में बरामद हुआ, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. अब परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इसकी जांच मे जुटी हैं. डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है… पूरी खबर पढ़ें
Bihar News Today Live Updates: समस्तीपुर  में आम बजट से बिहार के किसानों की बढ़ी उम्मीदें, समस्तीपुर के किसानों ने कृषि बजट बढ़ाने को कहा
समस्तीपुर :आम बजट से बिहार के किसानों की बढ़ी उम्मीदें… समस्तीपुर के किसानों ने कृषि बजट बढ़ाने को कहा#BiharNews pic.twitter.com/UGnoILxSeR
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) February 1, 2026
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News