'सरकार इकोनॉमी को गर्त में डुबाकर मानेगी', बजट पर कांग्रेस का रिएक्शन – AajTak

Feedback
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए देश का आम बजट पेश किया. गृह मंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं ने खुलकर सराहना की है, विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया है. वहीं, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने बजट की आलोचना की है. कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने बजट पर कहा है कि सरकार इकोनॉमी को गर्त में डुबाकर मानेगी.
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर कहा है कि मोदी के फर्जी बजट से शेयर बाजार धड़ाम. गृह मंत्री अमित शाह एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि विकसित भारत बजट भारत को एक ऐसे देश के रूप में प्रस्तुत करता है, जो अपनी शक्ति पर मजबूत विश्वास के साथ एक उभरते हुए आर्थिक शक्ति केंद्र के रूप में नई पहचान गढ़ रहा है. उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी कहा है कि कोरोना के बाद, पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी आर्थिक नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को गति दी है.
अमित शाह ने कहा है कि विकसित भारत बजट इस गति को और तेज करता है, जिससे भारत पारंपरिक से नए दौर के क्षेत्रों तक, वैश्विक मंचों पर अपनी स्थिति मजबूत कर सके. तेजस्वी सूर्या ने इसे अच्छा बजट बताते हुए कहा कि विपक्ष बजट पेश होने से पहले ही अपनी प्रतिक्रिया तैयार कर लेता है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को प्रतिक्रिया देने से पहले बजट पढ़ना चाहिए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News